1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राम सेतु के सेट पर 2 बेहद बड़े लंच बॉक्स के साथ पहुंची नुसरत भरूचा, अक्षय कुमार ने पोस्ट की तस्वीर

राम सेतु के सेट पर 2 बेहद बड़े लंच बॉक्स के साथ पहुंची नुसरत भरूचा, अक्षय कुमार ने पोस्ट की तस्वीर

 Published : Mar 31, 2021 04:49 pm IST,  Updated : Mar 31, 2021 06:05 pm IST

क्षय कुमार ने फिल्म राम सेतु की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा लीड रोल में हैं।

नुसरत अक्षय- India TV Hindi
राम सेतु के सेट पर 2 बड़े लंच बॉक्स के साथ पहुंची नुसरत भरूचा Image Source : AKSHAY KUMAR INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म राम सेतु की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा लीड रोल में हैं। अक्षय कुमार ने आज इंस्टाग्राम पर नुसरत की दिलचस्प तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में नुसरत भरूचा दो बड़े लंच बॉक्स के साथ नजर आ रही हैं। नुसरत ने मैरून साड़ी और व्हाइट ब्लाउज पहना है। उन्होंने हाथों से दो बड़े लंच बॉक्स पकड़े हैं और तस्वीर में वो मुस्कुराती नजर आ रही हैं। 

ड्रग केस: 8 घंटे पूछताछ के बाद NCB ने एक्टर एजाज खान को किया अरेस्ट

तस्वीर के साथ अक्षय कुमार ने लिखा है- इस तरह नुसरत भरूचा लंच बॉक्स के सेट पर आती हैं, सॉरी मेरा मतलब है राम सेतु के सेट पर। 

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर भी करने वाले हैं बॉलीवुड डेब्यू, धर्मंद्र ने किया कंफर्म

अक्षय कुमार ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 'राम सेतु' से अपने फर्स्ट लुक को साझा किया है। अभिनेता ने मंगलवार से इस फिल्म के लिए शूटिंग करनी शुरू कर दी है। इसे अपने खास फिल्मों में से एक बताते हुए अक्षय ने खुलासा किया है कि वह फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। अभिनेता इसमें लंबे बालों और आंखों में चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रशंसकों से अपने लुक पर प्रतिक्रिया मांगी है।

अक्षय तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखते हैं, "मेरी सबसे खास फिल्मों में से एक के बनने का सफर आज से शुरू होता है। हैशटैगरामसेतु की शूटिंग शुरू होती है।

आखिरकार पूरा हुआ 'बाहुबली' का सपना, प्रभास ने खरीद ली लेम्बॉर्गिनी, कीमत 6 करोड़

फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट के किरदार में हूं। इस लुक पर आपके विचार जानना चाहूंगा क्योंकि मेरे लिए यह हमेशा से काफी मायने रखा है।"

पूजा बत्रा की होली फोटोज में दिखी सालों पुरानी एक्ट्रेस, आमिर खान संग कर चुकी है काम, आपने पहचाना?

अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता अरुणा भाटिया और विक्रम मल्होत्रा हैं। फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग मुंबई में होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन