1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर भी करने वाले हैं बॉलीवुड डेब्यू, धर्मंद्र ने किया कंफर्म

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर भी करने वाले हैं बॉलीवुड डेब्यू, धर्मंद्र ने किया कंफर्म

 Published : Mar 31, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Mar 31, 2021 01:07 pm IST

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर भी जल्द की बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। राजश्री फिल्म्स बैनर राजवीर को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहा है।

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर भी करने वाले हैं बॉलीवुड डेब्यू, धर्मंद्र ने किया कंफर्म- India TV Hindi
सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर भी करने वाले हैं बॉलीवुड डेब्यू, धर्मंद्र ने किया कंफर्म Image Source : INSTAGRAM/IMKARANDEOL

हिंदी सिनेमा में एक खास जगह रखने वाले देओल परिवार का एक ओर सितारा बॉलीवुड में चमकने को तैयार है। जी हां सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर भी जल्द की बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। पोते क बॉलीवुड डेब्यू की खबर धर्मेंद्र ने फैंस के साथ शेयर की है। 

राजश्री फिल्म्स बैनर राजवीर को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहा है। यह एक लवस्टोरी है। खास बात यह है कि इस फिल्म में अविनाश बड़जात्या भी भी निर्देशन में अपनी पारी शुरू करने वाले हैं। आपको बता दें कि अविनाश, सूरज बड़जात्या के छोटे बेटे हैं। 

माधुरी दीक्षित मालदीव में वेकेशन कर रही हैं एंजॉय, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

सनी देओल ने राजवीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,  'मेरा बेटा राजवीर बतौर एक्टर अपनी यात्रा शुरू कर रहा है। राजश्री प्रोडक्शंस ने राजवीर देओल और अविनाश बड़जात्या के साथ एक आधुनिक लव स्टोरी का ऐलान किया है। एक ख़ूबसूरत यात्रा शुरू होने वाली है।'

वहीं राजवीर के चाचा बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर राजवीर को बधाई देते हुए  लिखा, 'अपने सपने पूरा करने के रास्ते पर। राजश्री प्रोडक्शंस, राजवीर देओल और अविनाश बड़जात्या एक ज़बरदस्त प्रेम कहानी के लिए साथ आये हैं। एक ख़ूबसूरत सफ़र शुरू होने वाला है।'  

राणा दग्गुबाती ने किया खुलासा, बताया फिल्मों में कॉलेज की कहानियों से क्यों नहीं जुड़ पाते हैं

राजवीर के बड़े भाई करण देओल ने लिखा- सिनेमा की दुनिया में एक शानदार सफ़र शुरू होने वाला है। भाई, बहुत शुभकामनाएं। ख़ूब सफलता मिले। फ़िल्मों में स्वागत है। पूरा दम लगा देना।

आपको बता दें कि सनी देओल के बड़े बेटे करण ने साल 2019 में 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन