1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नुसरत भरुचा हुईं घायल, 'जनहित में जारी' के लिए कर रही थीं सीक्वेंस की शूटिंग

नुसरत भरुचा हुईं घायल, 'जनहित में जारी' के लिए कर रही थीं सीक्वेंस की शूटिंग

 Published : Oct 06, 2021 03:34 pm IST,  Updated : Oct 06, 2021 03:34 pm IST

फिल्म 'जनहित में जारी' के सेट पर एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान नुसरत भरुचा घायल हो गई हैं। उनके पैर में चोट लग गई है।

Nushrrat Bharucha- India TV Hindi
नुसरत भरुचा हुईं घायल, 'जनहित में जारी' के लिए कर रही थीं सीक्वेंस की शूटिंग Image Source : INSTAGRAM/NUSHRRAT BHARUCHA

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा आने वाली फिल्म 'जनहित में जारी' के सेट पर एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। उनके पैर में चोट लग गई है। प्रोडक्शन यूनिट के एक सूत्र ने खुलासा किया कि सेट अप पर होली गीत की शूटिंग शुरू कर दी गई थी, लेकिन एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान, नुसरत के पैर में मोच आ गई। 

सूत्रों के मुताबिक, शुरू में उन्हें लगा, वह एक ब्रेक के बाद ठीक हो जाएंगी और शूटिंग जारी रखेंगी क्योंकि बहुत सारे क्रू मेंबर्स इसका हिस्सा थे। लेकिन चेक-अप और एक्स-रे के बाद, डॉक्टर ने सख्ती से उन्हें 3-4 दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।

निमार्ताओं और निर्देशक ने नुसरत के पूरी तरह से ठीक होने तक ब्रेक लेने का फैसला किया है। फिल्म 'जनहित में जारी' राज शांडिल्य द्वारा लिखित, विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित और जय बसंतू सिंह द्वारा निर्देशित है।

नुरसत की आखिरी फिल्म की बात करें तो उन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म अजीब दास्तां में देखा गया था। थ्रिलर फिल्म में अभिनेत्री के अभिनय की खास तारीफ की गई थी। उनकी बड़े पर्दे की रिलीज के बारे में बात करें तो उन्हें ड्रीम गर्ल में देखा गया था। 

नुसरत भरुचा की फिल्मों की बात करें तो जनहित में जारी के अलावा उन्हें अक्षय कुमार के साथ फिल्म रामसेतु में भी देखा जाएगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन