1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर करीबी दोस्त महेश शेट्टी की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर करीबी दोस्त महेश शेट्टी की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट

 Published : Jun 15, 2020 08:50 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 08:50 pm IST

पुलिस महेश शेट्टी और रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। एक्टर महेश शेट्टी वो आखिरी शख्स हैं जिन्हें सुशांत ने कॉल किया था।

सुशांत सिंह राजपूत के...- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर करीबी दोस्त महेश शेट्टी की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट Image Source : INSTAGRAM- SUSHANT/MAHESH SHETTY

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के एक दिन बाद पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को दिवंगत अभिनेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को आ गई। पोस्टमार्टम रविवार को डॉ. आर.एन. कूपर म्यूनिसिपल जनरल हॉस्पिटल में किया गया था।पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने मीडियाकर्मियों को बताया, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत दम घुटने से होना बताया गया है।" पुलिस ने किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है।

'सुशांत सिंह राजपूत का मैटेलिस्टिक दुनिया से मोहभंग हो रहा था'

सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने घटना के बारे में राजपूत के दोस्तों रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी से भी पूछताछ की है और कुछ और लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

शेट्टी की टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "जैसा कि हम सभी सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी और स्तब्ध हैं। ऐसा ही महसूस महेश शेट्टी भी कर रहे हैं। उन्होंने एक भाई, एक बहुत ही प्रिय मित्र को खो दिया है और अभी भी सदमे में हैं और पूरी तरह से टूट गए हैं। हम, उनकी टीम, मीडिया और आप सभी से, उनकी ओर से उन्हें निजता प्रदान करने का अनुरोध करते हैं।"

जांच के तहत, बांद्रा पुलिस स्टेशन, अपराध शाखा-सीआईडी और फोरेंसिक विभाग की अलग-अलग टीमों ने राजपूत के बांद्रा स्थित फ्लैट का दौरा किया।

'पवित्र-रिश्ता' से शुरू हुई थी सुशांत-अंकिता की लव स्टोरी, ब्रेकअप के बाद इस तरह हुई रिया की एंट्री

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन