1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Super 30 box office collection: 1 हफ्ते में ऋतिक रोशन की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Super 30 box office collection: 1 हफ्ते में ऋतिक रोशन की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

 Published : Jul 19, 2019 05:19 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 05:19 pm IST

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' ने एक हफ्ते में 75 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Box office collection of super 30- India TV Hindi
Box office collection of super 30 Image Source : INSTAGRAM

ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30(Super 30) बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 1 हफ्ता हो गया है और सुपर 30 75 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।  जल्द ही सुपर 30 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानकारी दी है।

तरण आदर्श ने ट्वीट किया- द लाइन किंग का असर सुपर 30 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ेगा। फिल्म ने पहले दिन 11.83 करोड़, दूसरे दिन 18.19 करोड़, तीसरे दिन 20.74 करोड़, चौथे दिन 6.92 करोड़ पांचवे दिन 6.39 करोड़, छठे दिन 6.16 करोड़ और सातवें दिन 5.62 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म टोटल 75.85 करोड़ क बिजनेस कर चुकी है।

सुपर 30 में ऋतिक रोशन गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। वह 30 बच्चों को बिना फीस लिए आईआईटी की तैयारी करवाते हैं।

Super 30 Movie Review:

बॉलीवुड में बायोपिक का ट्रेंड शुरू हो चुका है। इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए निर्देशक विकास बहल ने एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और मृणाल ठुकार (Mrunal Thakur) को लेकर फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) बनाई है। यह कहानी ऐसे शिक्षक की है जिन्होंने गरीब बच्चों को खुली आंखों से सपना देखना सिखाया और उन्हें पूरा भी करना सिखाया। यह कहानी है बिहार के आनंद कुमार की जिन्होंने अपना करियर और प्यार को त्यागकर हर साल 30 बच्चों को आईआईटी की कोचिंग पढ़ाई जो जीनियस तो थे लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे।

Also Read:

आर्मी की ड्रेस में नजर आएंगे शाहरुख खान, एक बार फिर बनेंगे 'फौजी'!

मीरा राजपूत ने शेयर की मीशा और उनकी दोस्त की प्यारी सी फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन