1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तान की अदालत ने 'हिंदी मीडियम' एक्ट्रेस सबा कमर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी का वारंट

पाकिस्तान की अदालत ने 'हिंदी मीडियम' एक्ट्रेस सबा कमर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी का वारंट

 Written By: PTI
 Published : Sep 09, 2021 06:57 am IST,  Updated : Sep 09, 2021 04:02 pm IST

इस सिलसिले में सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार होने के बाद सबा कमर और बिलाल सईद ने माफी भी मांगी थी।

Pakistan court issues arrest warrant against Hindi Medium actress Saba Qamar- India TV Hindi
सबा कमर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी का वारंट Image Source : INSTA: SABAQAMARZAMAN

पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने लाहौर की एक ऐतिहासिक मस्जिद पर नाचने का वीडियो शूट करने के आरोप में “हिंदी मीडियम” फिल्म की अदाकारा सबा कमर पर दर्ज एक मामले के संबंध में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। लाहौर की मजिस्ट्रेट अदालत ने सबा कमर और बिलाल सईद के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किये, जो लगातार अदालत की सुनवाई में पेश होने से बच रहे थे। इसके साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई के लिए छह अक्टूबर की तारीख तय की। 

पिछले साल लाहौर पुलिस ने मस्जिद वजीर खान को ‘अपवित्र’ करने के आरोप में सबा कमर और बिलाल सईद के विरुद्ध कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया था। 

VIDEO: पाकिस्तानी होने पर शर्मिंदा पाक एक्ट्रेस, इंटरव्यू के दौरान फूट-फूटकर रोईं सबा कमर

प्राथमिकी के अनुसार, दोनों ने मस्जिद के सामने नाचने का एक वीडियो शूट किया था। इस घटना पर पाकिस्तान के लोगों ने भी नाराजगी जताई थी। 

पंजाब प्रांत की सरकार ने इस सिलसिले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को भी बर्खास्त कर दिया था। सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार होने के बाद सबा कमर और बिलाल सईद ने माफी भी मांगी थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन