1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रिलीज डेट आई सामने

परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रिलीज डेट आई सामने

 Published : Nov 29, 2019 09:33 pm IST,  Updated : Nov 29, 2019 09:33 pm IST

परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल की बायोपिक के अलावा 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में नजर आने वाली है। उन्होंने अब इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

Parineeti chopra- India TV Hindi
Parineeti chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री जहां इन दिनों बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक 'साइना' की शूटिंग में बिजी है। इसके साथ ही चोट से जैसे ही राहत मिली वह एक बार फिर बैडमिंटन कोर्ट में नजर आने लगी। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस एक ओर फिल्म लेकर आ रही हैं। उनकी फिल्म  'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रिलीड डेट सामने आ गई है। 

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म से संबंधित अपने किरदार की तीन तस्वीरें शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है। जिसमें कैप्शन देते हुए लिखा, 'मेरी लाइफ की सबसे रोमांचक राइड है!!! 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का हिंदी अडॉप्शन 8 मई 2020 को रिलीज होगा।' 

 आपको बता दें, 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' को डाटरेक्ट रिभू दासगुप्ता कर रहे हैं।

KBC 11: अमिताभ बच्चन ने छुए सुधा मूर्ति के पैर, 60 हजार लाइब्रेरी और 16 हजार टॉयलेट का करा चुकी हैं निर्माण 

8 मई 2020 को परिणीति चोपड़ा की फिल्म ही नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ' दिल बेचारा' भी रिलीज होने वाली है। अब देखना है कि दर्शकों को लुभाने में कौन सी फिल्म कामयाब होती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन