1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. …तो इसलिए परणीति चोपड़ा के लिए अक्षय के साथ ‘केसरी’ है परफेक्ट फिल्म

…तो इसलिए परणीति चोपड़ा के लिए अक्षय के साथ ‘केसरी’ है परफेक्ट फिल्म

 Published : Jan 26, 2018 01:22 pm IST,  Updated : Jan 26, 2018 01:22 pm IST

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'केसरी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में परिणीति को पहली बार अक्षय कुमार के साथ देखा जाने वाल है। उनका कहना है कि 'केसरी' उनके लिए अक्षय के साथ काम करने के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।

Parineeti- India TV Hindi
Parineeti

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'केसरी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में परिणीति को पहली बार अक्षय कुमार के साथ देखा जाने वाल है। उनका कहना है कि 'केसरी' उनके लिए अक्षय के साथ काम करने के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म है, जिनके साथ वह लंबे समय से काम करना चाह रही थीं। इस फिल्म में उनके किरदार के बारे में पूछे जाने पर परिणीति ने कहा, "यह गोपनीय है, लेकिन मैं बहुत उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही है कि मैं केसरी का हिस्सा हूं, क्योंकि यह धर्मा प्रोडक्शंस की बड़ी फिल्मों में से एक है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं वास्तव में लंबे समय से अक्षय सर के साथ काम करना चाहती थी। मुझे लगता है कि यह सटीक फिल्म है, क्योंकि वह पंजाबी हैं और वह उस विषय को महसूस करते हैं, जिस पर वह आधारित है। यह एक बड़ी फिल्म है इसलिए मैं ‘केसरी’ की शूटिंग शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।" परिणीति बुधवार को मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2018 के इतर मीडिया से बात कर रही थीं।

उन्होंने कहा, "मैंने अपने फैशन और फिटनेस पर बहुत मेहनत की है, इसलिए इसके लिए सम्मानित होना वास्तव में खास चीज है और मुझे आशा है कि हर साल मुझे एक पुरस्कार मिल सकता है।" परिणीति से जब वेलेंटाइन्स डे की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं उस दिन कुछ खास नहीं करूंगी और मैं अपनी आगामी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के लिए अर्जुन कपूर के साथ फोटो शूट करूंगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन