मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। बता दें कि यह अर्जुन की 10वीं फिल्म है। इस फिल्म में एक बार फिर से अर्जुन और परिणीती चोपड़ा की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि फिल्मकार दिबाकर बनर्जी के साथ काम करना अद्भुत रहा। अर्जुन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से दिबाकर और सह-अभिनेत्री परिणीती के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।
Related Stories
इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैंने अपनी पहली फिल्म की सह-अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी 10वीं फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। हमने काफी दूरी तय कर ली है..दिबाकर बनर्जी और उनकी टीम के साथ काम का अनुभव अद्भुत रहा। उनकी टीम पागलपन, ऊर्जा, उत्साह और स्पष्टता से भरी है। उम्मीद है कि 3 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म आपको पसंद आएगी क्योंकि 'संदीप और पिंकी फरार' होने वाले हैं।"
इससे पहले अर्जुन और परिणीति की जोड़ी वर्ष 2012 में आई फिल्म 'इश्कजादे' भी नजर आ चुकी है। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब अर्जुन हरियाणवी पुलिसकर्मी की भूमिका में दिखेंगे। इससे पहले 'हाफ गर्लफ्रेंड' में वह बिहार के लड़के के किरदार में नजर आए थे।