1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली में फैले SMOG से पेरशान हुए अर्जुन कपूर, लोगों को दी खास सलाह

दिल्ली में फैले SMOG से पेरशान हुए अर्जुन कपूर, लोगों को दी खास सलाह

 Published : Nov 09, 2017 07:33 am IST,  Updated : Nov 09, 2017 07:33 am IST

दिल्ली में घना कोहरा और धुएंभरा मौसम देखने को मिला, जिसकी वजह लोगों को काफी समस्या का सामना भी करना पड़ा। लोग इससे बचने के लिए कई उपाय भी कर रहे हैं। फिल्मी हस्तियां भी इससे बचाव के लिए कई उपाय बताती हुईं और चिंता जताती हुई दिखाई दे रही हैं।

Arjun Kapoor- India TV Hindi
Arjun Kapoor

नई दिल्ली: पिछले 2 दिनों से दिल्ली में घना कोहरा और धुएंभरा मौसम देखने को मिला, जिसकी वजह लोगों को काफी समस्या का सामना भी करना पड़ा। लोग इससे बचने के लिए कई उपाय भी कर रहे हैं। फिल्मी हस्तियां भी इससे बचाव के लिए कई उपाय बताती हुईं और चिंता जताती हुई दिखाई दे रही हैं। इस लिस्ट में अब अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। बता दें कि इन दिनों वह राष्ट्रीय राजधानी में अपनी अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों से घने कोहरे में सुरक्षित रहने के लिए कहा है। अर्जुन ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, "मैं अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए कुछ हफ्ते यहां हूं, लेकिन शहर का घुटनभरा मौसम परेशान करने वाला है। हमें राजनीति और व्यक्तिगत टकराव को अलग रखकर एक साथ आकर इस समस्या का हल ढूंढ़ने की जरूरत है। नहीं तो हम सभी इससे प्रभावित होने वाले हैं।"

'मुबारकां' अभिनेता अर्जुन ने कहा, "एक नागरिक के रूप में जिस हवा में हम सांस ले रहे हैं, उसके बारे में हमें अजीब महसूस नहीं करना चाहिए। हमारा शहर पीड़ित है और हम सब इसके लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन अब यह समय सही-गलत का नहीं है।" अर्जुन ने इसके पहले राजमार्ग पर दुर्घटना का एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कहा कि कोहरा खतरनाक है। उन्होंने कहा, "मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, वह मुझे भेजा गया था और जैसा कि मैंने खड़े होकर खिड़की से देखा तो मुझे डर लगा कि यह वास्तविकता है और अगर हम अत्यंत सावधान न हो तो हम में से किसी के साथ ऐसा हो सकता है।"

अभिनेता ने कहा, "कोहरा लंबे या कम समय के लिए भी खतरनाक है। उम्मीद है सब अच्छा होगा।" गौरतलब है कि दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा भी प्रमुख भूमिका में नजर आ रही हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (OMG! ‘गोलमाल अगेन’ की सफलता के बाद अजय देवगन ने ठुकराई पत्नी काजोल की फिल्म)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन