1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया अपना 'बैंड बाजा बारात' वर्जन

परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया अपना 'बैंड बाजा बारात' वर्जन

 Published : Jun 12, 2020 04:51 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 04:58 pm IST

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सिजलिंग तस्वीर साझा की है। फोटो में, वह एक काली लेस कोर्सेट के साथ हाई-वैस्टेड पैंट के साथ जैकेट पहने हुए हैं और एक कैप लगाए हुए हैं।

parineeti chopra- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया अपना 'बैंड बाजा बारात' वर्जन Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 'बैंड बाजा बारात' के अपने वर्जन को सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट में साझा किया है। परिणीति ने सोशल मीडिय पर अपनी एक सिजलिंग तस्वीर साझा की है। फोटो में, वह एक काली लेस कोर्सेट के साथ हाई-वैस्टेड पैंट के साथ जैकेट पहने हुए हैं और एक कैप लगाए हुए हैं। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, "बैंड बाजा बारात (मेरा वर्जन)।"

अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में बड़े पर्दे पर देखा गया था। वर्तमान में उनकी तीन फिल्में हैं - 'संदीप और पिंकी फरार', हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रीमेक और 'साइना' पाइपलाइन में हैं।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?, एक्टर ने दिया जवाब

उनकी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' 20 मार्च को रिलीज होनी वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण उसे पोस्टपोन कर दिया गया। इस फिल्म में उनके साथ 'इशकजादे' के सह-कलाकार अर्जुन कपूर भी हैं।

(आईएएएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन