मुंबई: फिल्म अदाकारा परिणिति चोपड़ा का कहना है कि ढाका (बांग्लादेश) में प्रशंसकों से मुलाकात अच्छी रहीं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में भीड़ को देखकर उन्हें घबराहट हो रही थी, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक रहा। परिणिति ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर कुछ प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "ढाका में प्रशंसकों से मुलाकात अच्छी रही। भीड़ देखकर थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन लोगों से मिलकर अच्छा लगा।"
परिणिति पिछली बार फिल्मी पर्दे पर 2014 में आई फिल्म 'किल दिल' में दिखाई दी थीं।