1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तमिल एक्टर विवेक के निधन से हैरान रह गए लोग, कलाकारों और फैंस में दौड़ी शोक की लहर

तमिल एक्टर विवेक के निधन से हैरान रह गए लोग, कलाकारों और फैंस में दौड़ी शोक की लहर

 Published : Apr 17, 2021 08:41 am IST,  Updated : Apr 17, 2021 08:57 am IST

तमिल फिल्मों के कॉमेडी अभिनेता और पद्म श्री पुरस्कार विजेता विवेक का शनिवार तड़के चेन्नई अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।

Actor Vivek- India TV Hindi
तमिल एक्टर विवेक के निधन से हैरान रह गए लोग, कलाकारों और फैंस में दौड़ी शोक की लहर Image Source : INSTAGRAM/ACTOR VIVEK

तमिल फिल्मों के कॉमेडी अभिनेता और पद्म श्री पुरस्कार विजेता विवेक का शनिवार तड़के चेन्नई अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।

दिल का दौरा पड़ने के बाद विवेक को शुक्रवार सुबह अस्पताल की आईटीयू में भर्ती कराया गया था। एक मेडिकल बुलेटिन ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को "आपातकालीन कोरोनरी एंजियोग्राम के बाद एंजियोप्लास्टी" की गई थी।''

अभिनेता विवेक के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस के दिलों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

दक्षिण भारतीय अभिनेता गौतम कार्तिक ने ट्वीट किया, "इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा हूं। उन्होंने हमें हंसाया, उन्होंने अपने प्रदर्शन के माध्यम से हमें शिक्षित किया। उन्होंने इस दुनिया की परवाह की और हमें यह सिखाने में मदद की कि इसकी देखभाल कैसे की जाए। आपके जैसा कभी कोई नहीं होगा। हम आपको याद करेंगे।'' 

विक्रम प्रभु ने ट्वीट किया, ''आपकी मुस्कुराहट और हंसी के कारण थे सर। एक महान कॉमेडियन, अद्भुत अभिनेता और सामाजिक रूप से जागरूक नागरिक। आप अब नहीं हैं ये असहनीय लगता है। एक फैन की तरह मैं आपको मिल किया करूंगा।''

एआर रहमान ने ट्वीट किया, "विवेक आप हमें छोड़ कर चले गए हैं। इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। आपकी आत्मा को शांति मिले। आपने दशकों तक हमारा मनोरंजन किया है। आपकी विरासत हमारे साथ रहेगी।''

फैंस को भी रुला गए अभिनेता

अभिनेता विवेक के निधन पर उनके फैंस भी उन्हें याद कर रहे हैं। फैंस ने ट्विटर पर अपने पसंदीदा अभिनेता के निधन पर शोक जताया और उनकी प्यारी यादों को शेयर किया है।  

यहां पढ़ें

'दोस्ताना 2': कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में फैंस, नेपोटिज्म की वजह से किया गया फिल्म से बाहर?

जान्हवी कपूर ने दोस्तों संग पूल पर बनाया मजेदार रील वीडियो, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

कार्तिक आर्यन के 'दोस्ताना 2' से अलग होने पर धर्मा प्रोडक्शन ने साधी चुप्पी, बताया- फिर से होगी कास्टिंग

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन