1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Petta Teaser: रजनीकांत के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'पेट्टा' का टीजर

Petta Teaser: रजनीकांत के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'पेट्टा' का टीजर

 Published : Dec 13, 2018 11:18 am IST,  Updated : Dec 13, 2018 11:22 am IST

रजनीकांत के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आने वाली फिल्म 'पेट्टा' का टीजर रिलीज किया गया।

Rajnikant- India TV Hindi
Rajnikant Image Source : YOUTUBE

भगवान की तरह पूजे जाने वाले रजनीकांत का 68वां जन्मदिन था। रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म पेट्टा का टीजर रिलीज किया गया। फिल्म एक्शन से भरपूर  होने वाली है। यह एक तमिल एक्शन ड्रामा है जो लोगों को काफी पसंद आने वाला है। टीजर में रजनीकांत दो अवतारों में नजर आ रहे हैं। इसमें एक में वह मूछों और दूसरी में दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। टीजर में रजीकांत की 1990 के दशक की पुरानी तस्वीरें भी दिखाई गई हैं।

'पेट्टा' रजनीकांत और कार्तिक सुब्बाराज की एक-साथ पहली फिल्म है। इसके ऑडियो लॉन्च पर रजनीकांत ने कहा कि कार्तिक ने उन्हें रजनीकांत के बड़े प्रशंसक की तरह निर्देशित किया।

उन्होंने कहा, "कार्तिक का कहानियां बयां करने का बिल्कुल अलग अंदाज है। उन्होंने रजनीकांत के असली प्रशंसक की तरह इस फिल्म को निर्देशित किया। 'पेट्टा' 1990 के दशक की मेरी फिल्मों की मजेदार याद की तरह है। कार्तिक ने मुझसे उस तरह का काम कराया, जो मैं तीन से चार दशक पहले किया करता था।"

रजनीकांत ने 'पेट्टा' को खूबसूरत फिल्म के रूप में वर्णित किया, जो त्योहार में रिलीज के लिए उपयुक्त है।

सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'पेटा' के बारे में ऐसा माना जा रहा है कि रजनीकांत इसमें एक प्रोफेसर की भूमिका में है, जिसका अतीत हिंसक रहा है।

आपको बता दें हाल ही में रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज हुई है। फिल्म में रजनीकांत रोबोट चिट्टी का रोल निभाते नजर आ रहे हैं। साथ ही अक्षय कुमार भी पहली बार नेगेटिव रोल में नजर आए हैं। फिल्म के वीएफएक्स काफी शानदार है। जो फिल्म को और बेहतर बना देते हैं। 2.0 बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वर्ल्डवाइड यह फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। पिल्म 2.0 चीन में भी रिलीज होने वाली है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन