1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 5’ में जैक स्पैरो को अपनी आवाज देंगे अरशद वारसी

'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 5’ में जैक स्पैरो को अपनी आवाज देंगे अरशद वारसी

 Published : May 20, 2017 10:52 am IST,  Updated : May 20, 2017 12:53 pm IST

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के 5वें भाग के हिंदी वर्जन में अरशद वारसी जैक स्पैरो के किरदार को अपनी आवाज देंगे।

jonny dep- India TV Hindi
jonny dep

नई दिल्ली: हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। इस फिल्म के 5वें भाग के हिंदी वर्जन में आपको बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी की आवाज सुनाई देगी। अभिनेता अरशद वारसी हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप के प्रसिद्ध किरदार कैप्टन जैक स्पैरो के किरदार को अपनी आवाज देंगे।

'गोलमाल अगेन' की शूटिंग कर रहे अरशद ने मुंबई बताया, "मैं इस किरदार का शौकीन हूं। मुझे जैक स्पैरो बेहत पसंद है। मैंने जब पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन को देखा था तभी मैं इस किरदार का प्रशंसक हो गया था।"

arshad
arshad

उन्होंने कहा, "डेप फिल्म के दृश्यों में शराब के नशे में चूर नजर आए थे, इन्हें निभाना मेरे लिए चुनौती होगी। शराबी का किरदार निभाना कठिन है। कुल मिलाकर मैं इस फ्रैंचाइजी का शौकीन हूं और इसके बारे में अधिक जानने की कोशिश कर रहा हूं।"

डेप प्रसिद्ध 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फ्रैंचाइजी के पांचवे संस्करण के साथ वापसी कर रहे हैं।

इस फिल्म में उनके साथ जेवियर बर्डेम, ब्रेंटन थवेट्स, काया स्कोडेलारिओ, केविन मैकनेली और जेओफ्री रश नजर आएंगे। यह फिल्म भारत में 26 मई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन