1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा बेदी को हुआ कोरोना, कोविड वैक्सीन नहीं लगवाने का किया था फैसला

पूजा बेदी को हुआ कोरोना, कोविड वैक्सीन नहीं लगवाने का किया था फैसला

 Published : Oct 18, 2021 10:01 am IST,  Updated : Oct 18, 2021 08:29 pm IST

पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें कोरोना हो गया है।

पूजा बेदी को हुआ कोरोना- India TV Hindi
पूजा बेदी को हुआ कोरोना Image Source : INSTAGRAM- POOJA BEDI

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी को कोविड हो गया है, उनके मंगेतर भी कोविड की चपेट में आ गये हैं। बता दें, पूजा बेदी ने कोरोना की कोई भी वैक्सीन नहीं लगवाई है और ना ही वो आगे लगवाएंगी। पूजा ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रणाली राठौड़, करिश्मा सावंत बनेंगी अक्षरा और आरोही, एक सीधी तो एक होगी नॉटी 

पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें कोरोना हो गया है। वीडियो में पूजा ने बताया कि उन्हें आश्चर्य था कि अभी तक उन्हें कोविड क्यों नहीं हुआ? पूजा ने आगे कहा कि फाइनली उन्हें कोरोना हो गया है। पूजा ने कहा कि वो सारे प्रिकॉशन्स ले रही हैं। पूजा ने आगे कहा- जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी थी उनमें से भी 99 पर्सेंट लोग ठीक हो गए थे, और जिन्हें वैक्सीन लगी थी उनमें से भी 99 परसेंट लोग ठीक हो गए थे। वो वैक्सीन नहीं लगवाएंगी और ये उनका निजी फैसला है।

पूजा ने कहा कि वो शुगरकेन जूस और काढ़ा ले रही हैं। इसके अलावा वो ताजे फल के साथ गॉर्गल कर रही हैं और स्टीम ले रही हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में आया 8 साल का लीप, आरोही में बसती है अक्षू की जान

पूजा ने बताया कि उनके मंगेतर के साथ उनकी हाउस हेल्प को भी कोरोना हो गया है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन