1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल बेचारा फेम संजना सांघी के एड पर विवाद, पूजा बेदी ने कहा-लड़के की जगह लड़की होती तो....

दिल बेचारा फेम संजना सांघी के एड पर विवाद, पूजा बेदी ने कहा-लड़के की जगह लड़की होती तो....

 Published : Dec 10, 2020 08:06 pm IST,  Updated : Dec 10, 2020 08:08 pm IST

संजना सांघी के लेटेस्ट एड पर विवाद शुरू हो गया है, एड में संजना लड़के को 8 थप्पड़ मारती दिख रही हैं।

sanjana sanghi- India TV Hindi
संजना सांघी के एड पर विवाद Image Source : SCREENGRAB

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस संजना सांघी का एड विवादों में है। इस एड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा है। मशहूर एक्ट्रेस पूजा बेदी ने भी इस एड पर सवाल उठाए हैं और भड़कती नजर आ रही है। पूजा बेदी ने इस विज्ञापन पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में पूजा बेदी ने स्मृति ईरानी और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को टैग भीकिया है। पूजा बेदी ने अपने ट्वीट में लिखा है घरेलू हिंसा बर्दाश्त नहीं है चाहे वो पुरुष के खिलाफ हो या महिला के खिलाफ। पूजा के इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

देखिए ट्वीट

आईएमबीडी-2020 की सूची में टॉप पर हैं सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस संजना सांघी 

क्या है एड में?

एड में दिखाया गया है कि संजना सांघी विज्ञापन में एक लड़के के साथ बैठी हैं और दोनों इस बात के लिए परेशान हैं कि कौन सा शो देखा जाए। लड़का कहता है कि ये बहुत मुश्किल है खोजना कि कौन सा शो देखा जाए? इस पर संजना सांघी उन्हें एक एक करके 8 थप्पड़ मारती हैं, जब आठवें थप्पड़ में लड़का अपना गाल पकड़कर आउच करता है तो संजना कहती हैं डिसाइड हो गया है, हम आठवां शो देखेंगे। इस एड के वीडियो को ट्वीट करते हुए पूजा बेदी ने लिखा है, "इस विज्ञापन को देखना काफी भयानक है। पुरुषों के प्रति भी घरेलू हिंसा स्वीकार्य नहीं है। क्या होता अगर इस ए़ में महिला की जगह पुरुष थप्पड़ मारता और पुरुष की जगह महिला थप्पड़ खाती। विज्ञापन बोर्ड को इस एड को क्लियर नहीं करना चाहिए था, पुरुषों के भी राइट्स होते हैं।''

Kamaal Karte Ho: बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज

पूजा को मिला लोगों का समर्थन

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में पूजा बेदी के ट्वीट का समर्थन करते दिख रहे हैं। वहीं और भी बहुत सारे लोग सोशल मीडिया पर इस एड के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और इस विज्ञापन पर सवाल उठा रहे हैं।

बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला की 15 साल पुरानी तस्वीरें वायरल, आज ही के दिन बने थे वर्ल्ड के बेस्ट मॉडल

संजना सांघी ने इंस्टाग्राम से डिलीट किया एड

एक्ट्रेस संजना सांघी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये एड शेयर किया था, विवाद होने के बाद संजना ने इंस्टाग्राम से ये एड डिलीट कर दिया है।

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीज़न 3' में लीड रोल निभा रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला

कौन हैं पूजा बेदी?

बता दें, पूजा बेदी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं और वो दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी की बेटी हैं, पूजा समसामयिक मुद्दों पर हमेशा अपनी राय रखती हैं। पूजा की बेटी अलाया फर्नीचरवाला ने इसी साल सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' से डेब्यू किया है। वहीं संजना सांघी की बात करें तो संजना ने सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा से डेब्यू किया था इस फिल्म में संजना का अभिनय पसंद किया गया।

Photos: ट्रांसफॉर्मेशन के बाद इन अलग-अलग लुक्स में नज़र आईं शहनाज गिल, देखिए ग्लैमरस फोटोज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन