1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा बेदी की बेटी आलिया ने ‘टिप-टिप बरसा’ पर किया आनोखा डांस, देखें वीडियो

पूजा बेदी की बेटी आलिया ने ‘टिप-टिप बरसा’ पर किया आनोखा डांस, देखें वीडियो

 Published : Jan 23, 2019 06:49 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 06:49 pm IST

आलिया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू देने जा रही हैं। वह इन दिनों अपनी पहली फिल्म ‘जवानी जानेमन’ की तैयारियों में लगी हुई हैं।

आलिया फर्नीचरवाला- India TV Hindi
आलिया फर्नीचरवाला

बॉलीवुड में इन दिनों कई स्टार किड्स सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करते हैं। वहीं कई स्टार किड्स अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं। इनमें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जैसे कई नाम शामिल हैं। वहीं इन दिनों एक और नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जी हां हम बात कर रहे हैं पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला की। आलिया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू देने जा रही हैं। वह इन दिनों अपनी पहली फिल्म ‘जवानी जानेमन’ की तैयारियों में लगी हुई हैं।

आलिया फर्नीचरवाला ने हाल ही में सोशल माडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने डांस के जलवे बिखेरती नज़र आ रही हैं। साथ ही वीडियो पोस्ट करने के साथ उन्होंने लिखा- ‘’एक साल पहले मैं डांस एक्सपर्ट डिंपल और उत्कर्ष से मिली थी। उस समय मेरे अंदर कॉन्फिडेंस की कमी थी जिस कारण मैं डरी हुई थी। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं ठुमका या फिर अपने हाथ को पांव के अंगूठे से टच तक कर पाऊंगी।‘’

इसके साथ आलिया ने लिखा- ‘’कई घंटों तक काम करना, धैर्य, पसीना, चोट, हंसी और आंसुओं के बाद अभी और आगे जाना है। बावजूद इसके हमने काफी लंबा समय साथ में बिता लिया और मैंने आज यह डांस वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो पर मैंने समझावां और टिप-टिप बरसा पानी गाने पर डांस परफॉर्मेंस दी। दीपक और उत्कृष्ट को एक बेहतरीन डांस टीचर और इंसान होने के लिए उनका शुक्रिया अदा करती हूं।‘’

आपको बता दें, नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में आलिया के साथ सैफ अली खान लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया फर्नीचरवाला सैफ की बेटी का किरदार निभाती दिखेंगी।

बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

हार्दिक पंड्या और के एल राहुल विवाद पर पहला बार सामने आया करण जौहर का बयान

TV Ka Dum: भारतीय टेलीविजन की जर्नी पर इंडिया टीवी का मेगा कॉन्क्लेव

कटरीना ‘भारत’ के लिए विराट कोहली से लेना चाहती हैं क्रिकेट के टिप्स, अनुष्का से की सिफारिश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन