1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कधालि' ने पूजा दोशी को ऊंचाई के डर से उबरने में की मदद

'कधालि' ने पूजा दोशी को ऊंचाई के डर से उबरने में की मदद

 Published : Jun 14, 2017 07:21 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 07:23 pm IST

दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा पूजा दोशी इन दिनों अपनी आगामी तेलुगू रोमांटिक कॉमेडी 'कधालि' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पूजा के बारे में शायद उनके फैंस जानते ही होंगे कि उन्हें ऊंचाई से बेहद डर लगता है।

pooja- India TV Hindi
pooja

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा पूजा दोशी इन दिनों अपनी आगामी तेलुगू रोमांटिक कॉमेडी 'कधालि' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पूजा के बारे में शायद उनके फैंस जानते ही होंगे कि उन्हें ऊंचाई से बेहद डर लगता है। अब पूजा अपनी इसी फिल्म के जरिए इस डर पर जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म से पूजा अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा साईं रोनक और हरीश कल्याण जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

ऊंचाई के डर से उबरने के बारे में पूछे जाने पर पूजा का कहना है कि, "हम एक गाने की शूटिंग के लिए श्रीलंका गए। इस जगह को विश्व का अंत कहा जाता है। लगभग 4000 फुट की एक विशाल चट्टान। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती थी कि मैं इस पर डांस करूंगी क्योंकि मुझे ऊंचाई से डर लगता था।" वहीं साथियों के प्रोत्साहन के बाद पूजा ऊंचाई के डर पर काबू पाने में कामयाब रहीं।

उन्होंने कहा, "मेरे आसपास के लोगों ने मुझे सेट पर बहुत प्रेरित किया। जब मैंने गीत की शूटिंग पूरी कर दी तो सभी ने मेरे लिए तालियां बजाईं और मुझे अच्छा महसूस हुआ।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन