1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा हेगड़े ने प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' पर दिया अपडेट, रिलीज से जुड़ी ये बात जानकर खुश हो जाएंगे फैंस

पूजा हेगड़े ने प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' पर दिया अपडेट, रिलीज से जुड़ी ये बात जानकर खुश हो जाएंगे फैंस

 Reported By: IANS
 Published : Jul 23, 2021 12:04 pm IST,  Updated : Jul 23, 2021 12:04 pm IST

राधे कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म का अब तक सिर्फ टीजर ही रिलीज हुआ है।

pooja hegde talks about prabhas film radhe shyam says shooting is about to end after that decision o- India TV Hindi
पूजा हेगड़े ने प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' पर दिया अपडेट, रिलीज से जुड़ी ये बात जानकर खुश हो जाएंगे फैंस  Image Source : TWITTER: @HEGDEPOOJA

अभिनेत्री पूजा हेगड़े जल्द ही अभिनेता प्रभास के साथ लव स्टोरी 'राधे श्याम' में नजर आएंगी। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी। पूजा का कहना है कि फिल्म की शूटिंग अब लगभग खत्म होने वाली है। राधे कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म का अब तक सिर्फ टीजर ही रिलीज हुआ है।

आईएएनएस संग बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा है, "हमारी शूटिंग बस खत्म ही होने वाली है। बस हफ्ते भर से दस दिन तक की शूटिंग बची हुई है और फिर सब कंप्लीट हो जाएगा। माहौल जब ठीक होगा, तभी प्रोड्यूसर्स फैसला लेंगे कि इसे कब रिलीज करना है।"

पूजा हेगड़े लॉकडाउन के बाद काम पर लौटीं, प्रभास संग 'राधे श्याम' की शूटिंग की शुरू

यह पहली बार है, जब पूजा पर्दे पर प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। वह इस लव स्टोरी को लेकर काफी एक्साइडेड हैं, हालांकि उन्होंने अपने किरदार पर चुप्पी साध रखी है।

पूजा कहती हैं, "मैं अभी अपने किरदार के बारे में बात नहीं कर सकती। शायद फिल्म के रिलीज होते वक्त मैं इस पर खुलासा कर पाउंगी। बस इतना कह सकती हूं कि यह फिल्म एक मैच्योर लव स्टोरी है। खूब सारी एक्शन फिल्मों के बाद प्रभाव को रोमांटिक फिल्म में काम करते हुए देखना काफी इंटेरेस्टिंग होगा और मैंने खुद भी काफी लंबे समय से एक प्रॉपर लव स्टोरी में काम नहीं किया है इसलिए मेरे लिए भी यह रोमांचकर है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन