मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े को अपना पेशा बदलने में कोई दिक्कत नहीं है। खैर, वह इसे लेकर गंभीर तो नहीं हैं, लेकिन अभिनेत्री की ख्वाहिश है कि काश वह क्रिसमस कैरोलर बन सकें। पूजा फिलहाल विएना में अपनी छुट्टियां मना रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें लगातार साझा कर रही हैं।
Related Stories
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह क्रिसमस उपहार बेचने वाले दुकान के बाहर खड़ी होकर पोज कर रही हैं। उनका मानना है कि यह मौसम ही गुदगुदाने वाला है, ऐसे में मजे करने के लिए उन्हें शराब की आवश्यकता नहीं है।
तस्वीर के कैप्शन में पूजा ने लिखा, "क्रिसमस कैरोलर के लिए अप्लाई करने में क्या ज्यादा देर हो गई हैं?"
वहीं अगर काम की बात करें तो पूजा हेगड़े को आखिरी बार 'हाउसफुल 4' में देखा गया था।