1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रंगस्थलम' में एक विशेष गीत पर थिरकती नजर आएंगी पूजा हेगड़े

'रंगस्थलम' में एक विशेष गीत पर थिरकती नजर आएंगी पूजा हेगड़े

 Written By: IANS
 Published : Oct 05, 2017 04:31 pm IST,  Updated : Oct 05, 2017 04:31 pm IST

अभिनेत्री पूजा हेगड़े को राम चरण अभिनीत आगामी रोमांटिक-फिल्म 'रंगस्थलम' के एक विशेष गीत के लिए चुना गया है।

POOJA HEGDE- India TV Hindi
POOJA HEGDE Image Source : PTI

चेन्नई: अभिनेत्री पूजा हेगड़े को राम चरण अभिनीत आगामी रोमांटिक-फिल्म 'रंगस्थलम' के एक विशेष गीत के लिए चुना गया है।

निर्माताओं ने गुरुवार को यह घोषणा की। फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "हम चाहते थे कि यह खबर अचानक सभी को चौंका दे, लेकिन खबर लीक हो गई। उन्हें एक खास गीत के लिए चुना गया है, जो फिल्म का एक मुख्य आकर्षण है।"

इस गीत की शूटिंग हैदराबाद में विशेष रूप से तैयार किए गए सेट पर होगी। इसमें वह राम चरण के साथ थिरकती नजर आएंगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में सामन्था रुथ प्रभु, आदि पिनिसेट्टी और जगपति बाबू भी हैं। राम चरण पहली बार पूर्ण रूप से ग्रामीण अवतार में दिखेंगे। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन