1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री पूनम पांडेय के पति को मारपीट मामले में मिली जमानत

अभिनेत्री पूनम पांडेय के पति को मारपीट मामले में मिली जमानत

 Written By: PTI
 Published : Sep 23, 2020 06:51 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 06:51 pm IST

पूनम पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति ने उनसे मारपीट और छेड़छाड़ की तथा गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी।

poonam pandey husband gets bail in assault case- India TV Hindi
पूनम पांडे के पति को मिली जमानत Image Source : INSTAGRAM- POONAM PANDEY, JP SINGH

गोवा की एक अदालत ने फिल्म निर्माता सैम बॉंम्बे को सशर्त जमानत दे दी, जिन्हें अपनी अदाकारा पत्नी पूनम पांडेय से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शानूर ऑदी ने सैम को 20 हजार रुपये के मुचलके पर मंगलवार शाम जमानत दे दी। पांडेय ने सोमवार देर रात शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति ने उनसे मारपीट और छेड़छाड़ की तथा गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी।

अभिनेत्री पूनम पांडेय ने पति के खिलाफ मारपीट और धमकाने की शिकायत की

पति-पत्नी एक फिल्म की शूटिंग के लिए दक्षिणी गोवा के कनाकोना गांव आए हुए हैं। अदालत ने सैम को निर्देश दिया है कि वह बुधवार से चार दिन तक कनाकोना थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन