1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अभिनेत्री पूनम पांडेय ने पति के खिलाफ मारपीट और धमकाने की शिकायत की

अभिनेत्री पूनम पांडेय ने पति के खिलाफ मारपीट और धमकाने की शिकायत की

 Published : Sep 22, 2020 08:23 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 08:29 pm IST

यह घटना दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी जहां पांडेय एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।

POONAM PANDEY- India TV Hindi
पूनम पांडेय Image Source : INSTAGRAM- POONAM PANDEY, JP SINGH

पणजी: अभिनेत्री पूनम पांडेय के पति सैम बॉम्बे को मंगलवार को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया। पूनम ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और डराने-धमकाने की शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी जहां पांडेय एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।

 कैनाकोना पुलिस थाने के निरीक्षक तुकाराम चाव्हाण ने कहा, ‘‘पांडेय ने सोमवार देर रात शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति सैम बॉम्बे ने उनके साथ मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

https://twitter.com/ANI/status/1308414668206206980

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन