1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Raj Kundra Pornography Case: कोर्ट ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

Raj Kundra Pornography Case: कोर्ट ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

 Written By: PTI
 Published : Aug 07, 2021 01:18 pm IST,  Updated : Aug 07, 2021 01:18 pm IST

राज कुंद्रा और उनके साथी रेयान थोर्प की गिरफ्तारी और हिरासत में भेजे जाने के आदेशों को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाएं शनिवार को खारिज कर दी गई।

Pornography case Bombay High Court dismisses businessman and actor Shilpa Shetty Raj Kundra and Ryan- India TV Hindi
Raj Kundra Pornography Case:  कोर्ट ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की    Image Source : INSTAGRAM: RAJKUNDRA9

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कथित तौर पर अश्लील फिल्मों के निर्माण और एप्स पर उन्हें प्रसारित करने के मामले में कारोबारी राज कुंद्रा और उनके साथी रेयान थोर्प की गिरफ्तारी और हिरासत में भेजे जाने के आदेशों को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाएं शनिवार को खारिज कर दी। 

न्यायमूर्ति ए एस गडकरी की एकल पीठ ने उनकी याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि एक मजिस्ट्रेट द्वारा दोनों को पुलिस हिरासत में और उसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाना कानून के अनुरूप है और इसमें हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। 

Raj Kundra Pornography Case: पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा से 8 घंटे तक की पूछताछ, दर्ज किया एक्ट्रेस का बयान

याचिकाओं में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा और थोर्प ने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और कहा कि आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी करने के अनिवार्य प्रावधान का पालन नहीं किया गया। 

दोनों ने याचिका में उच्च न्यायालय से उनकी तत्काल रिहाई का निर्देश देने और गिरफ्तारी के बाद एक मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने के दो आदेशों को रद्द करने का अनुरोध किया है। कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था जबकि कुंद्रा की कंपनी में आईटी प्रमुख के तौर पर काम करने वाले थोर्प को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन