1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास ने काजीपल्ली रिजर्व फॉरेस्ट ब्लॉक अडॉप्ट किया, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

प्रभास ने काजीपल्ली रिजर्व फॉरेस्ट ब्लॉक अडॉप्ट किया, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

 Published : Sep 08, 2020 09:05 am IST,  Updated : Sep 08, 2020 09:05 am IST

प्रभास ने काजीपल्ली रिजर्व फॉरेस्ट ब्लॉक में 1650 एकड़ जमीन अडॉप्ट की है। उन्होंने इसे इकोलॉजिकल पार्क में बदलने के लिए अडॉप्ट किया है। इसके साथ ही प्रभास ने इस ब्लॉक के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये दिए हैं।

prabhas- India TV Hindi
प्रभास Image Source : INSTAGRAM/ACTORPRABHAS

बॉलीवुड एक्टर प्रभास ने काजीपल्ली रिजर्व फॉरेस्ट ब्लॉक में 1650 एकड़ जमीन अडॉप्ट की है। उन्होंने इसे इकोलॉजिकल पार्क में बदलने के लिए अडॉप्ट किया है। इसके साथ ही प्रभास ने इस ब्लॉक के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये दिए हैं। प्रभास ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। प्रभास ने लिखा-"मैंने हैदराबाद के पास काजीपल्ली रिजर्व फॉरेस्ट ब्लॉक की 1650 एकड़ जमीन को अपनाने और विकसित करने की पहल की है। हमेशा से एक प्रकृति प्रेमी रहा हूं, मेरा मानना है कि यह शहर के लिए एक अतिरिक्त फेफड़े का स्थान बनाएगा।"

प्रभास ने इस मौके के लिए ऑफिशियल्स को भी शुक्रिया कहा और लिखा-  मैं राज्यसभा सांसद संतोष कुमार का आभारी हूं। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं तेलंगाना सरकार और वन विभाग को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो  प्रभास ने हाल ही में डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे। इस फिल्म को भू।ण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में प्रभास राम के किरदार में नजर आएंगे वहीं सैफ अली खान लंकेश के किरदार में। यह फिल्म हिंदी और तेलुगू में बनेंगी और तमिल, मलयालम, कन्नड़ में डब होगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरु होगी और यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी।

प्रभास जल्द ही राधे श्याम में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। जुलाई में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। इस फिल्म से भाग्यश्री भी कमबैक कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन