1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास की फिल्म 'सालार' का मुहूर्त 15 जनवरी को हैदराबाद में होगा

प्रभास की फिल्म 'सालार' का मुहूर्त 15 जनवरी को हैदराबाद में होगा

 Published : Jan 14, 2021 07:49 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 07:49 pm IST

फिल्म के मुहूर्त पूजन में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन, फिल्मकार राजामौली और कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश शामिल होंगे।

प्रभास- India TV Hindi
प्रभास की फिल्म 'सालार' का मुहूर्त 15 जनवरी को हैदराबाद में होगा Image Source : INSTA- PRABHAS

हैदराबाद: मशहूर एक्टर प्रभास की आगामी एक्शन फिल्म 'सालार' की शूटिंग के शुरू होने की संभावना जनवरी के आखिरी हफ्ते में की जा रही है। फिल्म की टीम द्वारा 15 जनवरी को शहर में मुहूर्त पूजन किया जाएगा। प्रशांत नील के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को अब तक की सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म कहे जाने की बात सामने आ रही है। प्रभास इस फिल्म के साथ एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। अपने किरदार में पूरी तरह से समाने के लिए प्रभास इस पर काफी मेहनत भी कर रहे हैं।

फिल्म के मुहूर्त पूजन में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन, फिल्मकार राजामौली और कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश शामिल होंगे।

अपारशक्ति खुराना 'स्टारडस्ट' के साथ डिजिटल डेब्यू करने के लिए हैं तैयार

प्रभास ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा है, "हैदराबाद में मुहूर्त पूजन के बाद मैं फिल्म की शूटिंग शुरू करने और अपने लुक का अनावरण करने के लिए काफी ज्यादा रोमांचित हूं।"

शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता संग लगाए 'बदन पे सितारों' की धुन पर ठुमके

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन