1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता संग लगाए 'बदन पे सितारों' की धुन पर ठुमके

शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता संग लगाए 'बदन पे सितारों' की धुन पर ठुमके

 Published : Jan 14, 2021 04:15 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 04:15 pm IST

यह वीडियो दिसंबर में शूट किया हुआ मालूम पड़ता है, जहां क्रिसमस के दौरान ये गोवा में फैमिली वेकेशन पर गए हुए थे। 

shilpa shetty, shamita shetty- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी Image Source : INSTA- SHAMITA SHETTY

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी साथ में डांस करते नजर आए। शमिता शेट्टी ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बहन शिल्पा शेट्टी संग मोहम्मद रफी के मशहूर गीत 'बदन पे सितारों' पर झूमती हुई नजर आ रही हैं, जिन्हें वह प्यार से मंकी कहकर बुलाती हैं। अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को साझा करते हुए शमिता ने लिखा, "मंकी को अचानक से क्या हुआ पता नहीं, लेकिन वह हमेशा मेरी फेवरेट डांस पार्टनर बनी रहेगी!! उसे ढेर सारा प्यार।"

ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा की मौत पर क्रिएटिव हेड गरिमा और राजन शाही का बयान पहली बार आया सामने 

वीडियो में एक सिंगर हाथ में गिटार लिए इस गाने पर अपनी प्रस्तुति देते नजर आ रहा है, जबकि शिल्पा और शमिता एक-दूसरे के साथ डांस करती दिखाई पड़ रही हैं।

देखिए वीडियो-

यह वीडियो दिसंबर में शूट किया हुआ मालूम पड़ता है, जहां क्रिसमस के दौरान ये गोवा में फैमिली वेकेशन पर गए हुए थे। अभिनय की बात करें, तो शमिता हाल ही में मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज 'ब्लैक विडो' में नजर आई हैं, वहीं शिल्पा 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' जैसी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में अपना कमबैक करने जा रही हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी-मोहसिन ने ऐसे शूट किया था सांसे रोक देने वाला सीन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 12 साल पूरे होने पर हिना खान ने कहा- गर्व है अक्षरा का रोल निभाया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन