1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नए साल 2021 पर शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा पापा राज कुंद्रा के साथ गाना गाती आईं नजर, देखें क्यूट सा वीडियो

नए साल 2021 पर शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा पापा राज कुंद्रा के साथ गाना गाती आईं नजर, देखें क्यूट सा वीडियो

 Published : Jan 01, 2021 01:16 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 01:16 pm IST

नए साल के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समीशा का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। देखें प्यारा सा वीडियो।

नए साल 2021 पर शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा पापा राज कुंद्रा के साथ गाना गाती आईं नजर, देखें क्यूट सा- India TV Hindi
नए साल 2021 पर शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा पापा राज कुंद्रा के साथ गाना गाती आईं नजर, देखें क्यूट सा वीडियो Image Source : INSTAGRAM/@THESHILPASHETTY

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी  15 फरवरी 2020 को सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं। वह अब अपनी बेटी समीशा के साथ अधिक से अधिक वक्त गुजार रही हैं। नए साल के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने फैंस के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। जिसमें समीशा शेट्टी कुंद्रा अपने पापा राज कुंद्रा की नकल करते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं भी दी।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें राज कुंद्रा और समीशा का गाने को लेकर जुगलबंदी साफ नजर आ रही हैं। वीडियो में राज बैठे हुए नजर आ रहे हैं वहीं समीशा को नैनी ने लिया हुआ है। ऐसे में राज कुंद्रा गाते हैं तो उनके पीछे उनकी नकत करते हुए समीशा भी गाती है। यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

नए साल में इरफान खान को याद कर इमोशनल हुए पत्नी सुतापा और बेटा बाबिल, शेयर की प्यारी सी तस्वीरें

इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा लिखती है, 'चिंतामुक्त और गाओ.. समीशा शेट्टी कुंद्रा कहती हैं राजकुंद्रा आपको आज गाना बंद करना चाहिए। हैप्पी न्यू ईयर।'

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सरोगेसी के जरिए दूसरी बार माता-पिता बने हैं। बच्ची का जन्म 15 फरवरी को हुआ था और शिल्पा ने महाशिवरात्रि पर अपने फैंस को ये खुशखबरी सुनाई थी।

दीपिका पादुकोण ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे पोस्ट, फैंस हुए चिंतित

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन