1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: प्रभास की फिल्म 'साहो' का पोस्टर चिपका रहे उनके डाई हार्ड फैन की करंट लगने से हुई मौत

Video: प्रभास की फिल्म 'साहो' का पोस्टर चिपका रहे उनके डाई हार्ड फैन की करंट लगने से हुई मौत

 Published : Aug 29, 2019 02:02 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 02:02 pm IST

प्रभास के फैन की करंट लगने से मौत हो गई। वो प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर सिनेमाहॉल में चिपका रहा था।

 प्रभास की फिल्म 'साहो'...- India TV Hindi
 प्रभास की फिल्म 'साहो' का पोस्टर चिपका रहे उनके डाई हार्ड फैन की करंट लगने से हुई मौत

मुंबई: किसी भी फैन के लिए उसके सुपरस्टार की फिल्म की रिलीज उसके लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होती है। जब भारत में तो अपने पसंदीदा स्टार को लोग भगवान की तरह पूजते हैं खासकर साउथ इंडियन फिल्म के सितारों को उनके फैन्स का खूब प्यार मिलता है। चाहे वो रजनीकांत हों, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, राम चरण या फिर प्रभास हों, उनके फैन्स उन्हें भगवान मानते हैं। हाल ही में एक ऐसे ही फैन के साथ कुछ ऐसा हुआ जो आपको अंदर तक हिलाकर रख देगा। 

फैन अपने पसंदीदा सितारों के पोस्टर, बैनर और माला के साथ सिनेमा हॉल सजाते हैं और ये बहुत सामान्य बात है लेकिन प्रभास के फैन के साथ पोस्टर लगाते वक्त एक बुरी घटना घट गई जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बुधवार को, वेंकटेश नायक नाम के प्रभास के एक फैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना महबूबनगर के एक लोकल सिनेमा हॉल में हुई। कहा जा रहा है कि फैन बैनर को ठीक करने की कोशिश कर रहा था और तार के संपर्क में आ गया और करंट इतना हाई वोल्टेज का था कि तुरंत ही उसकी मौत हो गई। सिनेमाहॉल के ऊपर खड़ा फैन तुरंत जमीन पर गिर गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यहां देखिए वीडियो-

 30 अगस्त को प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो रिलीज होने जा रही है। प्रभास को जरूर इस खबर से अफसोस होगा। 

Also Read:

Saaho Review: 'साहो' को मिले मिक्स रिव्यू, प्रभास की हिंदी और श्रद्धा की एक्टिंग औसत लेकिन एक्शन में है दम

जान्हवी कपूर की फिल्म Gunjan Saxena -The Kargil Girl के पोस्टर हुए लॉन्च, 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी मूवी

The Zoya Factor: ट्रेलर लॉन्च से पहले, 'द ज़ोया फैक्टर' का नया पोस्टर और क्यूट Gif हुआ रिलीज!

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन