1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभुदेवा ने फिजियोथेरिपिस्ट से लॉकडाउन में गुपचुप रचाई शादी, भाई ने 6 महीने बाद खोला राज

प्रभुदेवा ने फिजियोथेरिपिस्ट से लॉकडाउन में गुपचुप रचाई शादी, भाई ने 6 महीने बाद खोला राज

 Written By: IANS
 Published : Nov 21, 2020 11:35 pm IST,  Updated : Nov 21, 2020 11:39 pm IST

प्रभुदेवा ने मुंबई की रहने वाली फिजियोथेरिपिस्ट डॉ. हिमानी के साथ मई में लॉकडाउन के दौरान चोरी-चुपके शादी कर ली है।

Prabhu Deva - India TV Hindi
Prabhu Deva  Image Source : INSTAGRAM/PRABHU DEVA

प्रभुदेवा ने मुंबई की रहने वाली फिजियोथेरिपिस्ट डॉ. हिमानी के साथ मई में लॉकडाउन के दौरान चोरी-चुपके शादी कर ली है। हिमानी मुंबई के साकीनाका इलाके की रहने वाली हैं और शादी मई में चेन्नई में हुई थी।

दोनों की मुलाकात उस समय हुई जब प्रभुदेवा का डॉ. हिमानी से उनकी पीठ और पैरों का इलाज चल रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल मार्च में दोनों चेन्नई पहुंचे और शादी से पहले दो महीने के लॉकडाउन में लिव-इन रिलेशनशिप में रहे।

VIDEO: सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद गुपचुप किया निकाह, वीडियो वायरल

शादी प्रभुदेवा के घर पर संपन्न हुई, जहां केवल करीबी रिस्तेदारों ने हिस्सा लिया था। शादी की खबर की पुष्टि करते हुए प्रभुदेवा के बड़े भाई राजू सुंदरम ने ईटाइम्स को बताया, "वेल, आपके पास डिटेल्स है। हम प्रभुदेवा की शादी को लेकर काफी खुश हैं।" प्रभुदेवा की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन