1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रकाश झा ने ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ को समर्थन देने के लिए नसीरुद्दीन शाह का किया शुक्रिया

प्रकाश झा ने ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ को समर्थन देने के लिए नसीरुद्दीन शाह का किया शुक्रिया

 Published : Jul 20, 2017 08:25 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 08:25 pm IST

फिल्मकार प्रकाश झाा ने अभियान का हिस्सा बनने के लिए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अर्जुन कपूर का शुक्रिया अदा किया। यह लिपस्टिक अंडर माय बुरका के प्रचार का एक हिस्सा है।

lipstick under my burkha arjun kapoor naseeruddin shah...- India TV Hindi
lipstick under my burkha arjun kapoor naseeruddin shah prakash jha

कोलकाता: फिल्मकार प्रकाश झा ने लिपस्टिक अंडर माय बुर्का अभियान का हिस्सा बनने के लिए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अभिनेता अर्जुन कपूर को शुक्रिया कहा है। यह लिपस्टिक अंडर माय बुरका के प्रचार का एक हिस्सा है, जिसके अंतर्गत लोग लिपस्टिक के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन के कई सितारे लिपस्टिक के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी लिपस्टिक के साथ तस्वीर साझा की है। लिपस्टिक अंडर माय बुरका की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान प्रकाश झाा ने कहा, उन्होंने नसीर और अर्जुन लिपस्टिक क्रांति का हिस्सा बन काफी मदद की। पुरुषों का समझाना और महिलाओं के साथ बराबर एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार करना बेहद जरूरी है।

यहां पढ़िए, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का का रिव्यू

उन्होंने कहा कि लिपस्टिक अंडर माय बुरका सुंदर और मनोरंजक होने के साथ साथ एक अच्छी कहानी भी है। झाा ने यहां फिल्म की निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की सराहना भी की। 

लिपस्टिक अंडर माय बुरका में कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, प्लाबीता बोरठाकुर और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म कल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

झा ने यहां भाई भतीजावाद के मुद्दे पर कहा, भाई-भतीजावाद को कोई पसंद नहीं कर सकता। यह अच्छा हो ही नहीं सकता। हमें प्रतिभा का सम्मान करना चाहिए।

(​इनपुट- भाषा)

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की एक्ट्रेस ने समलैंगिकता पर दिया बड़ा बयान

​सेंसर बोर्ड से नहीं मिल रही थी लिपस्टिक अंडर माय बुर्का को हरी झंडी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन