1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने नशे की लत पर खुलकर बोले राज बब्बर के बेटे प्रतीक

अपने नशे की लत पर खुलकर बोले राज बब्बर के बेटे प्रतीक

 Published : Aug 03, 2017 11:58 am IST,  Updated : Aug 03, 2017 11:58 am IST

कई सितारे ऐसे हैं जो नशे की लत से जूझ चुके हैं। इन्हीं में से एक दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर भी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस पर चर्चा करते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति के लिए नशे की लत से बाहर आना नामुमकिन नहीं है। प्रतीक ने कहा

raj- India TV Hindi
raj

मुंबई: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो नशे की लत से जूझ चुके हैं। इन्हीं में से एक दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर भी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस पर चर्चा करते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति के लिए नशे की लत से बाहर आना नामुमकिन नहीं है। प्रतीक ने कहा कि कोई भी इंसान इस लत से तभी बाहर आ सकता है, जब वह मान ले कि यह उसकी मनोबल की विफलता नहीं है। प्रतीक ने 'दिल से आजाद' नाम का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें नशे की लत से जुड़े सामाजिक मुद्दों को दर्शाया गया है। इसके साथ ही इसमें यह भी दिखाया गया है कि किस प्रकार इस स्थिति से बाहर आने वाले लोगों को भी समाज से बेदखल माना जाता है। इस वीडियो को बुधवार को 'कल्चर मशीन' के डिजिटल चैनल 'ब्लश' पर जारी किया गया।

प्रतीक ने अपने बयान में कहा, "इस वीडियो के जरिए मैं लोगों को यह समझाना चाहता हूं कि मैं नशे की लत लेकर नहीं जन्मा था और कोई भी लत लगाने के लिए नशा नहीं करता। मैं पहाड़ी इलाकों में गया और ऐसे ही इससे बाहर आया। आज मेरे लिए नशे की लत में गुजरे दिन के एक बुरे अध्याय की तरह है, जो अब समाप्त हो चुका है।" अभिनेता का मानना है कि इस गलती को मान लेने और किसी के साथ चीजों को शेयर करने से नशे की लत से बाहर निकलना आसान है।

उन्होंने कहा, "इस बात को स्वीकार करना मनोबल की विफलता नहीं है। यह आपको बुरा इंसान नहीं बनाती, चाहे फिर आपने गलत चीजों को चुना हो। इस लत से बाहर निकलना नामुमकिन नहीं और इससे बाहर निकलने का सबसे पहला कदम है इसे स्वीकार करना।" प्रतीक को आगामी फिल्मों 'बागी-2' और 'मुल्क' में देखा जाएगा। (दिलीप कुमार की सेहत सामान्य, डिहायड्रेशन के कारण हुए थे अस्पताल में भर्ती)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन