1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंट करीना कपूर खान ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो, दिखी बेहद खुश

प्रेग्नेंट करीना कपूर खान ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो, दिखी बेहद खुश

 Published : Oct 19, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 12:24 am IST

करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं और लेटेस्ट पोस्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

kareena kapoor khan- India TV Hindi
करीना कपूर खान Image Source : INSTAGRAM/KAREENAKAPOORKHAN

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सोमवार को बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिससे उनके फैंस के मंडे ब्लूज जरूर हैप्पी मंडे में कन्वर्ट हो गए होंगे। मॉम-टू-बी करीना के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी खूबसूरत खुश तस्वीर देखने को मिली। अभिनेत्री करीना कपूर खान अभिनेता सैफ अली खान के साथ अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रही हैं। सफेद शर्ट और ऑफ-व्हाइट स्कर्ट पहने करीना को मुस्कराहट बिखेरते देखा जा सकता है, वह अपनी वैनिटी वैन से झांक रही हैं। पोस्ट के साथ करीना ने लिखा: "अब आप मुझे देख रहे हैं ... अब आप नहीं देख रहे। सोमवार मुबारक हो।"

यहां देखें करीना कपूर की पोस्ट:

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर ली है। करीना सितंबर के आखिरी सप्ताह में शूटिंग के बचे हुए हिस्सों को पूरा करने के लिए दिल्ली रवाना हुई थीं, जिसे अभिनेत्री ने बीते दिन पूरा कर लिया है। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी शूटिंग पूरी हो गई है। इस फोटो में करीना और आमिर खेत के पास कुर्सी डालकर बैठे हुए हैं। करीना का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। करीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हर सफर का अंत आता है। आज मैंने लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म कर ली है। मुश्किल समय था.. महामारी, मेरी प्रेग्नेंसी, नर्वसनेस.. लेकिन कोई भी उस पैशन को रोक नहीं सकता, जो हमने शूट किया है। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए।"   

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग दिल्ली में, वीडियो वायरल

उनके पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए आमिर ने लिखा है- तुम कैसी बातें कर रही हो करीना? बिल्कुल नहीं! मैं राइटर अद्वैत से गुजारिश करूंगा कि कि वो हमारे और सीन एड करें जिससे मैं लगातार तुम्हारे साथ शूटिंग कर सकूं।

'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का अडॉप्टेशन है। इसे पहले 2020 की क्रिसमस रिलीज के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इस फिल्म को अगले साल यानि कि 2021 की क्रिसमस में रिलीज किया जाएगा। 

आमिर खान का क्रिसमस से पुराना नाता है। क्रिसमस के दौरान रिलीज हुईं उनकी सभी फिल्में बेहद सफल रही हैं, जिनमें '3 इडियट्स', 'पीके', 'धूम 3', 'दंगल' इत्यादि फिल्में शामिल हैं। 

आमिर खान प्रोडक्शन्स की 'लाल सिंह चड्ढा' वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत है, जिसमें करीना के अलावा मोना सिंह एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। यह अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित और अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है। फिल्म के लिए संगीत की रचना प्रीतम ने की है और बोल अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन