1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई इंडियंस की हार की खुशी में ये क्या कह गईं प्रीति जिंटा, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई इंडियंस की हार की खुशी में ये क्या कह गईं प्रीति जिंटा, वायरल हुआ वीडियो

 Published : May 21, 2018 01:30 pm IST,  Updated : May 21, 2018 02:12 pm IST

मैच के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रीति जिंटा काफी खुश नजर आ रही हैं।

प्रीति जिंटा- India TV Hindi
प्रीति जिंटा

नई दिल्ली: आईपीएल 2018 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों में सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम सामने आए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियन्स तथा किंग्स इलेवन पंजाब का सफर खत्म हो गया। रविवार को जो मैच हुई उसमें चेन्नई से हारने के बाद पंजाब का सफर भी खत्म हो गया। उसी मैच के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रीति जिंटा काफी खुश नजर आ रही हैं।

वीडियो शेयर करने वाले लोगों को ऐसा लग रहा है कि प्रीति मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में न पहुंचने की बात से खुश हो रही हैं। हालांकि वीडियो क्लियर नहीं है, लेकिन लिप सिंक देखकर यूजर्स को कुछ ऐसा ही लग रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो और बताइए क्या आपको भी लग रहा है कि प्रीति ने यही कहा।

लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि नैना अभी भी अमन को प्यार करती है और केकेआर को जितवाना चाहती है। बता दें, केकेआर के मालिक शाहरुख खान और किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा की फिल्म कल हो ना हो के कैरेक्टर का नाम अमन और नैना था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन