1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'सब कुशल मंगल' की कहानी 'पकड़ौआ विवाह' पर आधारित

फिल्म 'सब कुशल मंगल' की कहानी 'पकड़ौआ विवाह' पर आधारित

 Published : Mar 05, 2019 07:01 pm IST,  Updated : Mar 05, 2019 07:01 pm IST

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और अभिनेता रवि किशन की बेटी रीवा किशन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

Priyank sharma and Riva kishan- India TV Hindi
Priyank sharma and Riva kishan Image Source : TWITTER

फिल्म 'सब कुशल मंगल' की कहानी बिहार में प्रचलित 'पकड़ौआ विवाह' पर आधारित है। इस फिल्म के साथ अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा(Priyank Sharma) और अभिनेता रवि किशन की बेटी रीवा किशन(Riva Kishan) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म के निर्माता नितिन मोहन हैं। 

फिल्म का मुहूर्त सोमवार को रांची के टाटीसिलवे में संपन्न हुआ, जिसमें 'प्रेम रोग' की चर्चित अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, अभिनेता रवि किशन, निर्माता नितिन मोहन व प्राची मनमोहन, अभिनेता प्रियांक शर्मा, अभिनेत्री रीवा किशन, अक्षय खन्ना और टुन्नू शर्मा शामिल हुए। 

फिल्म के निर्माता नितिन मनमोहन ने मंगलवार को बताया, "प्रियांक शर्मा और रीवा किशन की यह डेब्यू फिल्म है, जो पकड़ौआ विवाह की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग झारखंड में अप्रैल तक होनी है। फिल्म का निर्माण वन अप एंटरटेंमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।"

वहीं रवि किशन ने अपनी बेटी रीवा की पहली फिल्म 'सब कुशल मंगल' के मुहूर्त के मौके पर खुशी जाहिर की और कहा, "मुझे गर्व है कि मेरी बेटी का करियर झारखंड की धरती से शुरू हो रहा है।"

उल्लेखनीय है कि बिहार में पकड़ौआ विवाह में पहले लड़के का अपहरण कर लिया जाता है और फिर उसे घर ले जाकर उसकी शादी करा दी जाती है। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

Kesari Song: एक्शन-देशभक्ति से भरपूर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का दूसरा गाना 'अज सिंह गरजेगा' हुआ रिलीज

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'पिंक' का तमिल रीमेक का पहला लुक जारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन