1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कोविड-19 की लड़ाई में इन राहत कोष में दान किए पैसे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कोविड-19 की लड़ाई में इन राहत कोष में दान किए पैसे

 Published : Mar 31, 2020 06:45 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 07:25 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है और बतायाकि उन्होंने और उनके पति निक ने कहां-कहा पैसे डोनेट किए हैं।

प्रियंका चोपड़ा और...- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व पॉप स्टार निक जोनस ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को अपना समर्थन देने के चलते कई चैरिटी में अपना योगदान दिया है। प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर ऐलान किया कि उन्होंने पीएम-केयर्स फंड, यूनीसेफ, फिडिंग अमेरिका और गूंज सहित और भी कई संस्थाओं में पैसे जमा कराए हैं।

प्रियंका ने लिखा, "ये संगठन हैशटैगकोविड19 से प्रभावित लोगों की मदद करके असाधारण काम कर रहे हैं। वे भूखों को खाना खिला रहे हैं, चिकित्सकों को अपना समर्थन दे रहे हैं और कम आय व बेघर समुदायों की मदद कर रहे हैं और मनोरंजन जगत में हमारे सहयोगियों की मदद कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "निक और मैंने यूनीसेफ, फिडिंगअमेरिका, गूंज, डॉक्टरविदआउटबॉडर्स, नोकिडहंगरी, गिवइंडिया और सगफत्रा, आईएएचवी, असीमा और पीएम-केयर्स जैसी संस्थाओं में अपना सहयोग दिया है।"

प्रियंका ने इन संगठनों का शुक्रिया अदा किया और कहा, "इन्हें भी आपके साथ की जरूरत है और हम आपको भी दान देने के लिए कहेंगे। मैंने अपनी स्टोरी के साथ हर एक संगठन का लिंक दे दिया है..कोई भी दान छोटा नहीं होता। हम इसे हराने में साथ में मिलकर दुनिया की मदद कर सकते हैं।"

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन