1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी शादी से भी पैसे कमाएंगे प्रियंका-निक, करोड़ों में बिकेंगी शादी की फोटोज

अपनी शादी से भी पैसे कमाएंगे प्रियंका-निक, करोड़ों में बिकेंगी शादी की फोटोज

 Published : Nov 12, 2018 05:11 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 05:17 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी काफी रॉयल तरीके से होने वाली है। 

priyanka chopra and Nick jonas- India TV Hindi
priyanka chopra and Nick jonas Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड में इस समय शादी का सीजन चल रहा है। जहां दीपिका-रणवीर नवंबर में इटली में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो उसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। दोनों की ही शादियां काफी सुर्खियां बटोर हुई है। प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी है। शादी काफी रॉयल तरीके से होने वाली है। इसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। शादी से पहले ही प्रियंका और निक की फोटोज वायरल होती रहती हैं अब शादी की फोटोज के इंटरनेशनल मैंगजीन में छपने की खबर आ रही हैं जिसके लिए प्रियंका और निक को काफी पैसा भी मिलने वाला है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी की फोटोज की इंटरनेशनल मैगजीन में छपने के 2.5 मिलियन डॉलर भारतीय करेंसी के मुताबिक लगभग 18 करोड़ रुपए में डील हुई है।

प्रियंका और निक से पहले भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादी की फोटो मैगजीन में छप चुकी हैं। कुछ समय पहले सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी की फोटो वोग मैगजीन में छपी थी। हालांकि उन्हें इन फोटोज के लिए कितने रुपए मिले थे इस बात की किसी को जानकारी नहीं है।

शादी से पहले ही प्रियंका और निक जोनस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पहले प्रियंका की ब्राइडल शॉवर, उसके बाद बैचलर पार्टी और फिर पजामा पार्टी की पिक्चर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। प्रियंका के बाद निक जोनस की बैचलर पार्टी की फोटोज भी सोशल मीडिया से सुर्खियां बटोर रही हैं।

बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में हो सकती है। यह शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के अनुसार होगी। दोनों ने सगाई अगस्त के महीने में मुंबई में हुई थी। सगाई में निक का पूरा परिवार भारत आया था। जिसके बाद पार्टी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

Also read:

इटली में शुरू हुई दीपिका-रणवीर सिंह की शादी की तैयारियां, सामने आईं ये पहली तस्वीर

दीपिका-रणवीर की शादी का नहीं दिया गया कटरीना कैफ को कार्ड- कहा मिलेगा भी नहीं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन