1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के संगीत पर इस गाने पर मां मधु चोपड़ा ने बेटी संग लगाए ठुमके

प्रियंका चोपड़ा के संगीत पर इस गाने पर मां मधु चोपड़ा ने बेटी संग लगाए ठुमके

 Published : Dec 08, 2018 07:55 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 07:55 pm IST

प्रियंका और निक के संगीत में मधु चोपड़ा ने प्रियंका के साथ इस गाने पर डांस किया था।

priyanka and madhu chopra- India TV Hindi
priyanka and madhu chopra Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद ही प्रियंका ने काम करना शुरु कर दिया है। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। जहां पर शादी के सारे फंक्शन हुए थे। संगीत सेरेमनी में लड़केवाले और लड़कीवाले सभी ने डांस किया था। प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ भी डांस किया था। इसकी तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया पर डाली थीं। पर क्यां आपको पता है मां-बेटी ने किस गाने पर डांस किया था। अगर नहीं तो आइए आपको उस गाने के बारे में बताते हैं जिसपर मधु चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा ने डांस किया था।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और मधु चोपड़ा ने फिल्म 'रामलीला' के 'राम चाहे लीला' गाने पर एक मिनट डांस किया था। प्रिंयका और मधु दोनों से क्लासिकल डांस सीखा हुआ है तो इस गाने पर दोनों ने क्लासिकल डांस किया था।

जब मधु चोपड़ा से पूछा गया कि प्रियंका की शादी के बाद उनके जीवन में कोई बदलाव आया है तो उन्होंने कहा- नहीं कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया है क्योंकि मधु चोपड़ा और प्रियंका दोनों ही ट्रेवल करते रहते हैं।

आपको बता दें प्रियंका और निक की शादी ​1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। शादी दो रीति-रिवाजों से हुई थी। 1 दिसंबर को शादी क्रिस्शिचयन रीति-रिवाजों से और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजो से हुई है। शादी की फोटोज इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। प्रियंका और निक मुंबई में 20 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। इससे पहले 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन हुआ था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे।

Also Read:

ईशा देओल, हेमा मालिनी ने कुछ इस अंदाज में मनाया धर्मेंद्र का बर्थडे, देखें खूबसूरत फोटो

Kedarnath Movie Box office Collection day 1: सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ने पहले दिन कमाएं 7.25 करोड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन