1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भारत' में सलमान खान के साथ काम करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कर दी इतने करोड़ की डिमांड!

'भारत' में सलमान खान के साथ काम करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कर दी इतने करोड़ की डिमांड!

 Published : Jun 18, 2018 03:32 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 03:32 pm IST

अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के तीन सीजन्स और अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच'  की रिलीज के बाद अब 2 साल बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने के लिए तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म भारत में अभिनय करती नजर आएंगी।

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के तीन सीजन्स और अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच'  की रिलीज के बाद अब 2 साल बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने के लिए तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म भारत में अभिनय करती नजर आएंगी। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन के साथ फिल्म कृष 4 में भी नजर आ सकती हैं।

विदेश से लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा खूब सोच समझकर अपने प्रोजेक्ट का चुनाव कर रही हैं। खबर हैं कि कृष 4 के मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा को जब कृष 4 के लिए कास्ट किया गया तो उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आ गई। लेकिन वो चाहती हैं कि उनका किरदार और मजबूत किया जाए।

प्रियंका ने अपने रोल के साथ-साथ अपनी फीस भी बढ़ा दी है। खबर है कि अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा ने 12 करोड़ की मांग की है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आ जाएंगी। इससे पहले दीपिका पादुकोण को फिल्म पद्मावत के लिए 11 करोड़ रुपये मिले थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन