1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘गदर’ और ‘रेस 3’ का ये कनेक्शन नहीं जानते होंगे आप, सनी देओल ने खोला राज

‘गदर’ और ‘रेस 3’ का ये कनेक्शन नहीं जानते होंगे आप, सनी देओल ने खोला राज

 Published : Jun 15, 2018 03:07 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 03:08 pm IST

सलमान खान हर बार की तरह इस बार भी अपने फैंस के लिए ईदी के साथ तैयार हैं। उनके अभिनय से सजी फिल्म 'रेस 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लंबे वक्त के बाद इस फिल्म में बॉबी देओल भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब इसके साथ सनी देओल ने एक खास कनेक्शन बता दिया है।

Gadar- India TV Hindi
Gadar

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हर बार की तरह इस बार भी अपने फैंस के लिए ईदी के साथ तैयार हैं। उनके अभिनय से सजी फिल्म 'रेस 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लंबे वक्त के बाद इस फिल्म में बॉबी देओल भी दिखाई दे रहे हैं। इसे उनकी कमबैक फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में कई बेहतरीन एक्शन सीन्स फिल्माए गए हैं। इस मौके पर बॉबी के फैंस उन्हें दुनियाभर से शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बॉबी को इस फिल्म के लिए शुभकामना दीं।

साथ ही सनी ने 'रेस 3' और उनकी 17 साल पहले आई फिल्म 'गदर: एक प्रेमकथा' के बीच एक खास कनेक्शन भी बताया है। उन्होंने लिखा, "मेरे छोटे भाई, शुभकामनाए। 17 साल पहले गदर भी इसी दिन रिलीज हुई थी। आशा करता हूं कि रेस 3 को भी वैसी ही ऐतिहासिक सफलता हासिल हो। पूरी टीम को मेरा प्यार।" गौरतलब है कि इस फिल्म में बॉबी देओल पहली बार शर्टलेस होते हुए भी दिखे हैं।

बॉबी ने खास इस फिल्म के लिए 8 किलो वजन घटाया है। फिल्म में वह सलमान के बॉडीगार्ड का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान और बॉबी के अलावा अनिल कपूर, जैकलिन फर्नाडिज, डेजी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन