1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The Sky is Pink Box office Prediction: प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म पहले दिन करेगी इतने करोड़ की कमाई

The Sky is Pink Box office Prediction: प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म पहले दिन करेगी इतने करोड़ की कमाई

 Published : Oct 11, 2019 09:11 am IST,  Updated : Oct 11, 2019 10:09 am IST

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' आज रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी।

The sky is pink box office Prediction- India TV Hindi
The sky is pink box office Prediction Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म द स्काइ इज पिंक का बज बना हुआ है। प्रियंका इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रही है। 'द स्काइ इज पिंक' का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हो चुका है। वहां फिल्म को स्टेंडिंग ओवेशन मिली थी। 11 अक्टूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

11 अक्टूबर को सिर्फ द स्काइ इज पिंक रिलीज हो रही है। ये फिल्म ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर के लिए चैलेंज साबित हो सकती है। वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए बैठी है। बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पहले दिन 3-4 करोड़ की कमाई कर सकती है।

ट्रेड एनालिस्ट गिरिश जौहर ने कहा- द स्काइ इज पिंक का चारों तरफ पॉजिटिव बज बना हुआ है। जिसकी वजह से फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है। हालांकि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर वर्ड ऑफ माउथ का बहुत असर पड़ेगा। उन्होंने कहा- वॉर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का असर 'द स्काइ इज पिंक' पर पड़ सकता है। मगर दोनों फिल्में अलग जॉनर की हैं तो ऑडियन्स के लिए फायदेमंद है।

आपको बता दें 'द स्काइ इज पिंक' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। यह आयशा चौधरी की कहानी है जो एक गंभीर बीमारी से ग्रसित होती है। आयशा का किरदार जायरा वसीम निभाती नजर आई हैं। फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है।

Also Read:

अमिताभ बच्चन को बेटी श्वेता ने किया बर्थडे विश, शेयर की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने बताई अपनी मिडिल क्लास आदत, हर चीज के साथ चाहिए होता है 'आम का अचार'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन