1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी 2020 आउटफिट के लिए हुईं ट्रोल, एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णामूर्ति आईं सपोर्ट में

प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी 2020 आउटफिट के लिए हुईं ट्रोल, एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णामूर्ति आईं सपोर्ट में

 Published : Jan 28, 2020 11:49 am IST,  Updated : Jan 28, 2020 11:49 am IST

प्रियंका चोपड़ा अपने ग्रैमी 2020 आउटफिट के लिए ट्रोल हुई हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस सुचित्रा उनके सपोर्ट में आई हैं।

Priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को ग्रैमी 2020 में शिरकत की थी। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एर आउटफिट की फोटोज शेयर की थीं। प्रियंका राल्फ एंड रूसो की आइवरी ड्रेस में नजर आईं थी। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी थी। ग्रैमी आउटफिट में प्रियंका की फोटोज शेयर होते ही फैन्स उन्हें कॉम्प्लीमेंट दे रहे थे तो कुछ ने उन्हें ट्रोल किया।

प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस को लेकर पहली बार ट्रोल नहीं हुई हैं। वह कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। उन्होंने इस पर रिएक्टर नहीं किया मगर एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णामूर्ति और केनेडियन टीवी एक्टर प्रियंका के सपोर्ट में आई हैं। 

प्रियंका को ट्रोल करने की शुरूआत डिजाइनर वेंडेल रॉडरिक ने की थी। उन्होंने प्रियंका के पोस्ट पर कमेंट किया- प्रियंका आपेन ग्रैमी 2020 में जान डाल दी। राल्फ एंड रूसो के फ्रिंजिंग गाउन में बोल्ड और सुंदर लग रही हैं। गाउन में नेकलाइ एलए से क्यूबा तक जा रही है। लव इट।

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने प्रियंका की तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखा- अभिनेत्री के अपने क्लच के साथ पेट न छुपाते हुए प्रियंका ने यह बताया है कि आज की महिला सुंदर और बोल्ड है। सुचित्रा ने आगे लिखा- मैं वेंडेल रोड्रिग्स के इंस्टा पोस्ट को देखकर चौंक गई हूं। मुझे लगता है कि प्रियंका अपने पेट को अपने क्लच के साथ छिपाने की कोशिश नहीं कर रही हैं, जो इस तस्वीर को इतना सुंदर बनाता है। वह उसे रॉकस्टार बनाता है। उनका आत्मविश्वास हर महिला के लिए एक प्रेरणा है। पुरुषों की राय से महिलाएं इतनी गुलाम हो गई हैं कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय घटना में महिलाओं को प्रियंका की यह तस्वीर मुझे कैसे दिखनी चाहिए। तुम आगे बढ़ों और बढ़ती रहो। मैं कभी किसी महिला की फैन नहीं रही हूं मगर तुम्हारी इस तस्वीर ने मुझे तुम्हारा फैन बना दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। प्रियंका फिल्म की शूटिंग भी खत्म कर चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन