1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस खास विषय पर आधारित है प्रियंका चोपड़ा की भोजपुरी फिल्म 'काशी अमरनाथ'

इस खास विषय पर आधारित है प्रियंका चोपड़ा की भोजपुरी फिल्म 'काशी अमरनाथ'

 Published : Oct 18, 2017 08:25 am IST,  Updated : Oct 18, 2017 08:25 am IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जहां एक तरफ हॉलीवुड में अपनी अदाकारी से दुनियाभर से खूब सराहना हासिल कर रही हैं, वहीं उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्में भी खूब चर्चा में हैं। अब उनकी कंपनी के बैनर तले बने दूसरी भोजपुरी फिल्म 'काशी अमरनाथ' दिवाली के खास...

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra

पटना: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जहां एक तरफ हॉलीवुड में अपनी अदाकारी से दुनियाभर से खूब सराहना हासिल कर रही हैं, वहीं उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्में भी खूब चर्चा में हैं। अब उनकी कंपनी के बैनर तले बने दूसरी भोजपुरी फिल्म 'काशी अमरनाथ' दिवाली के खास मौके पर 18 अक्टूबर को पूरे भारत में रिलीज हो रही है। यह फिल्म सामाजिक सरोकार, नशाबंदी और स्वच्छ भारत अभियान के इर्द-गिर्द घूमती है। पटना में प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया कि 'काशी अमरनाथ' का निर्माण प्रियंका चोपड़ा की फिल्म निर्माण कंपनी 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' और 'रोज क्वाट्रज एंटरटेनमेंट' के बैनर तले किया गया है। मधु ने बताया कि सामाजिक मुद्दों पर आधारित यह फिल्म जहां दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी, वहीं लोगों को स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी देगी। इस फिल्म में भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और सपना गिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। सपना गिल 'काशी अमरनाथ' के जरिए भोजपुरिया पर्दे पर कदम रख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि पर्पल पेबल पिक्चर्स लगातार भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण करती रहेगी। 'काशी अमरनाथ' फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ चोपड़ा, डॉ नेहा शांडिल्य और लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। काशी अमरनाथ के अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ ने बताया कि 'बम बम बोल रहा है काशी' के बाद पर्पल पेबल पिक्च र्स के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है और दोनों में उनके किरदार का नाम काशी है। उन्होंने बताया कि फिल्म में अपने दोस्त की मौत गुटखा खाने से होने के बाद वे कैंसर अस्पताल के निर्माण का संकल्प और गुटखे के खिलाफ जंग छेड़ते दिखेंगे। उन्होंने कहा कि काशी अमरनाथ पूरी तरह सामाजिक सरोकार, नशाबंदी और स्वच्छ भारत अभियान के इर्द-गिर्द घूमती है।

इस फिल्म के एक अन्य अभिनेता रवि किशन ने फिल्म में अपनी भूमिका के विषय में मंगलवार को बताया, "इस फिल्म में मैं एक उद्योगपति की भूमिका में दर्शकों के सामने आ रहा हूं, जो अपनी बहन (आम्रपाली दूबे) से बहुत प्यार करता है।" उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और डॉ मधु चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा, "आम तौर पर भोजपुरी फिल्मों का नाम आते ही लोगो की प्रतिक्रिया कुछ अच्छी नहीं रहती, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने जब फिल्म निर्माण कंपनी की शुरुआत की तो उन्होंने अपनी पहली फिल्म भोजपुरी ही बनाई। यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी खास बात है।" काशी अमरनाथ के संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार प्यारे लाल कवि, श्याम देहाती और आजाद सिंह हैं। फिल्म का संगीत जी म्यूजिक ने रिलीज किया है, जिसने इसी फिल्म से भोजपुरी फिल्म जगत में कदम रखा है। (आमिर ने खोला राज, जितेंद्र और अनिल कपूर की आदतों को मिलाकर बना 'सीक्रेट सुपरस्टार' का किरदार)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन