1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 13 साल पहले ही हो गई थी प्रियंका चोपड़ा की शादी की भविष्यवाणी!

13 साल पहले ही हो गई थी प्रियंका चोपड़ा की शादी की भविष्यवाणी!

 Published : Aug 23, 2018 06:44 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 06:44 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हाल ही में सगाई हुई है, लेकिन फिल्मफेयर में पब्लिश हुई रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका की शादी की भविष्यवाणी 2005 में ही हो गई थी।

Priyanka Chopra, Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra, Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हाल ही में सगाई हुई है, लेकिन फिल्मफेयर में पब्लिश हुई रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका की शादी की भविष्यवाणी 2005 में ही हो गई थी।

ज्योतिष संजय बी जुमानी ने 2005 में कहा था कि प्रियंका की शादी 36 साल की उम्र में होगी। आपको बता दें कि अभी प्रियंका की उम्र 36 साल ही है।

Prediction
Prediction

प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी 18 अगस्त को प्रियंका के बंगले में हुई थी। उसी दिन शाम को उन्होंने अपने करीबियों के लिए सगाई की पार्टी भी दी थी। इस पार्टी में परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी शामिल हुए थे।

खबरों के मुताबिक, प्रियंका और निक ने लंदन में प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर सगाई कर ली थी। खबरों की माने तो दोनों इस साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

जानें ज्योतिष संजय बी जुमानी ने प्रियंका को लेकर 2005 में क्या कहा था  

उन्होंने कहा था- प्रियंका की शादी 36 साल की उम्र में होगी। वह प्रोडक्शन में अच्छा कर सकती हैं। साथ ही 45 साल की उम्र में वह राजनीति में भी प्रवेश कर सकती हैं।

Also Read:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन