1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: 8 दिन से सेल्फ आइसोलेशन में हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, कहा- बहुत अजीब लग रहा...

कोरोना वायरस: 8 दिन से सेल्फ आइसोलेशन में हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, कहा- बहुत अजीब लग रहा...

 Published : Mar 19, 2020 02:29 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 02:34 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर फैंस को बताया कि कोरोना वायरस की वजह से जिंदगी किस कदर बदल गई है।

priyanka chopra nick jonas- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां घर में कैद हो गई हैं, जिनमें प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी शामिल हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि पिछले 8 दिनों से आइसोलेशन में रहने के बाद उनकी क्या हालत हो गई है। 

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे। मैं आप सभी का हालचाल जानने आई हूं। ये बहुत ही मुश्किल समय है और हमारी जिंदगी अचानक बदल गई है। मैं और निक पिछले एक हफ्ते से घर पर ही हैं और ये सेल्फ आइसोलेशन का 8वां दिन है। हम हमेशा बिजी रहते थे। लोगों से घिरे रहते थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये कोई फिल्म चल रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। ये सब बहुत अजीब लग रहा है।'

एकता कपूर ने स्वीकार किया 'सेफ हैंड्स चैलेंज', इन हस्तियों को किया नॉमिनेट

बता दें कि लोगों को जागरुक करने के लिए प्रियंका चोपड़ा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और डॉक्टर्स के साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक लाइव करेंगी। इससे पहले WHO के डायरेक्टर ने उन्हें 'सेफ हैंड्स चैलेंज' के लिए नॉमिनेट भी किया था।

भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगाता इजाफा हो रहा है। अब तक 170 से ज्यादा लोग इसका शिकार हो चुके हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हुई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन