1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Priyanka Chopra-Nick Jonas Engagement: निक की होने वाली भाभी ने प्रियंका का किया परिवार में वेलकम, लिखा ये पोस्ट

Priyanka Chopra-Nick Jonas Engagement: निक की होने वाली भाभी ने प्रियंका का किया परिवार में वेलकम, लिखा ये पोस्ट

 Published : Aug 19, 2018 03:34 pm IST,  Updated : Aug 19, 2018 03:34 pm IST

महीनों के कयास के बाद आखिरकार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर ही दिया। निक की होने वाली भाभी और गेम ऑफ थ्रोन्स की स्टार सोफी टर्नर ने भी प्रियंका का परिवार में स्वागत किया है।

Sophie Turner- India TV Hindi
Sophie Turner Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: महीनों के कयास के बाद आखिरकार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर ही दिया। 18 अगस्त की सुबह प्रियंका के घर में उनकी रोका सेरेमनी हुई। इसके बाद लंच हुआ और शाम में पार्टी हुई। रोका और पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। निक के पापा के बाद निक की होने वाली भाभी और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की स्टार सोफी टर्नर ने भी प्रियंका का परिवार में स्वागत किया है। सोफी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक और प्रियंका के रोका सेरेमनी की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट लिखा।

उन्होंने लिखा- ''सबसे पहले, मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसा भविष्य में होने वाला देवर मिला और अब अंदर और बाहर से बहुत खूबसूरत भविष्य में होने वाली भाभी। मैं आपको परिवार में स्वागत करते हुए बहुत उत्साहित महसूस कर रही हूं। मैं आप दोनों को प्यार करती हूं।''

आपको बता दें कि 22 साल की सोफी और निक के बड़े भाई जो जोनस की सगाई हो चुकी है। जो की उम्र 29 साल है।

निक के पापा केविन जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोका और पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। निक अपने पेरेंट्स के साथ गुरुवार को ही मुंबई आए थे। निक की मम्मी ने रोका में सलवार-कमीज और इवनिंग पार्टी में साड़ी पहनी थी। निक के पापा ने रोका में कुर्ता-पायजामा और इवनिंग पार्टी में सूट पहना था।

निक भी रोका सेरेमनी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आए थे। उन्होंने कुर्ता-पायजामा पहना था। प्रियंका ने रोका में अबू जानी संदीप खोसला का पीला सलवार कमीज पहना था।

इवनिंग पार्टी में निक और प्रियंका कैजुअल लुक में नजर आए। पार्टी में प्रियंका ने अपने चुनिंदा दोस्तों को इन्वाइट किया था, जिसमें अर्पिता खान शर्मा, मुश्ताक शेख, अनुषा दांडेकर, आलिया भट्ट शामिल थे।

प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा रोका और पार्टी दोनों में नजर आईं।

कहां हुई थी प्रियंका-निक की मुलाकात

निक और प्रियंका की मुलाकात मेट गाला 2017 के दौरान हुई थी। दोनों कुछ महीनों से एक-दूसरे से डेट कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में निक, प्रियंका की मम्मी से मिलने के लिए मुंबई भी आए थे। मम्मी से मिलने के बाद प्रियंका, निक, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और कजिन परिणीति चोपड़ा गोवा भी गए थे।

प्रोफेशनल लाइफ में भी बिजी हैं प्रियंका

प्रियंका के प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वो सोनाली बोस की 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम हैं। इसके अलावा प्रियंका, सलमान के साथ 'भारत' भी करने वाली थीं, लेकिन निक संग सगाई के कारण उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था।

Also Read:

क्या दीपिका पादुकोण को सगाई में बुलाना भूल गईं प्रियंका चोपड़ा?

निक और प्रियंका की सगाई में आलिया-परिणीति समेत ये सितारे हुए शामिल

​कॉफी विद करण का नया सीजन होने जा रहा है शुरू, प्रियंका-निक हो सकते हैं पहले मेहमान

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन