1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मुझसे शादी करोगी' ने पूरे किए 13 साल, यादों में खोईं प्रियंका चोपड़ा

'मुझसे शादी करोगी' ने पूरे किए 13 साल, यादों में खोईं प्रियंका चोपड़ा

 Published : Jul 31, 2017 02:45 pm IST,  Updated : Jul 31, 2017 02:45 pm IST

‘मुझसे शादी करोगी’ रविवार को अपनी रिलीज के 13 साल पूरे कर चुकी है। फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सलमान खान मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे। फिल्म के 13 साल पूरे होने के खास मौके पर प्रियंका ने फिल्म के...

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ रविवार को अपनी रिलीज के 13 साल पूरे कर चुकी है। फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सलमान खान मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे। फिल्म के 13 साल पूरे होने के खास मौके पर प्रियंका ने फिल्म के अपने सह-कलाकारों अक्षय और सलमान का आभार जताया। प्रियंका ने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया। प्रियंका ने फिल्म के एक पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "वाह, वक्त तेजी से गुजर जाता है..'मुझसे शादी करोगी' के 13 साल..खूबसूरत यादों के लिए डेविड धवन, सलमान खान, अक्षय कुमार, वर्दा नाडियाडवाला का आभार।"

इस फिल्म में इन दिनों सितारों के अलावा अमरीश पूरी, कादर खान और रामपाल यादव जैसे सितारे भी अहम किरदार में दिखाई दिए थे। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शकों के बीच काफी सराहना हासिल हुई थी। वहीं समीक्षकों ने इसे मिली प्रतिक्रिया दी थी। (फैंस पर चढ़ा शाहरुख-अनुष्का की ‘जब हैरी मेट सेजल’ का खुमार, शुरु हुई एडवांस बुकिंग)

गौरतलब है कि प्रियंका फिलहाल अपनी हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी झोली में दो अंतर्राष्ट्रीय फिल्में 'ए किड लाइक जेक' और 'इजन्ट इट रोमांटिक' हैं। वही अक्षय कुमार ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, पैडमैन और गोल्ड जैसी फिल्मों की तैयारी में काफी व्यस्त हैं। जबकि सलमान खान ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में बिजी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन