प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले साल दोनों दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका ने Elle मैग्जीन से अपनी शादी के बारे में बात की। शादी के बाद का अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा- ''ये बहुत अलग है। मुझे पहले नहीं पता था कि बॉयफ्रेंड और पति में इतना अंतर होता है। जब आप शादी की कसमें खाते हैं, तब आपको महसूस होता है कि ये शख्स मेरा परिवार है और इसके परिवार को मैंने चुना है। उनके ऊपर ज़िम्मेदारी होती है। इससे एक सुरक्षा की भावना आती है। हम दोनों रोज़ एक-दूसरे के बारे में नई-नई चीजें जान रहे हैं।''
Related Stories
प्रियंका ने कहा कि शादी के बार उन्हें ना सिर्फ पति मिला है बल्कि बहनें भी मिली हैं। उन्होंने कहा- ''मेरी कोई बहन नहीं थी इसलिए डेनियल (जोनस) और सोफी (टर्नर) का साथ होना मेरे लिए बहुत अच्छा है। सोफी बहुत टैलेंटेड हैं और बहुत फनी भी हैं। हम जब साथ में बाहर जाते हैं तो खूब मस्ती करते हैं।''
सोफी और जो जनस ने 29 जून को फ्रांस में शादी की थी। शादी में प्रियंका पिंक कलर की साड़ी में नज़र आई थीं।
प्रियंका ने ये भी बताया कि वो और निक लंदन में सैटल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा- ''निक और मैं लंदन में घर चाहते हैं। जब भी मैं वहां जाती हूं, वहां से जुड़ा हुआ महसूस करती हूं।''
Also Read:
सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी की ऑफिशियल तस्वीरें आईं सामने