1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने से प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' का क्या होगा?

ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने से प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' का क्या होगा?

 Published : Jul 02, 2019 12:54 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 12:54 pm IST

ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर लिया है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन का क्या होगा?

ज़ायरा वसीम - India TV Hindi
ज़ायरा वसीम 

दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम करके नाम कमाने वाली ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इसका कारण बताया कि इससे उन्हें अल्लाह के रास्ते पर चलने में दिक्कत हो रही है।

ज़ायरा वसीम की इस पोस्ट ने सभी को हिलाकर रख दिया। लोग हैरान हैं कि ज़ायरा ने ऐसा फैसला क्यों ले लिया। वहीं बहुत सारे लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। इस बीच जो ध्यान देने वाली बात है वो ये कि ज़ायरा ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी की है। ऐसे में यह उनकी आखिरी फिल्म साबित होगी। अब सवाल ये है कि क्या ज़ायरा वसीम इस फिल्म का प्रमोशन करेंगी? प्रियंका अगर विदेश में अपने प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त रहीं और ज़ायरा ने भी फिल्म का प्रमोशन नहीं किया तो फिल्म के कलेक्शन और प्रमोशन पर फर्क पड़ सकता है। वहीं एक तरह से इससे फिल्म को फायदा भी हो सकता है।

ज़ायरा के इस पोस्ट से साबित होता है कि यह उनकी आखिरी फिल्म होगी। ऐसे में लोग उन्हें बड़े पर्दे पर देखने जरूर जाना चाहेंगे। और फिल्म का कलेक्शन इससे बढ़ भी सकता है।

बता दें, ज़ायरा वसीम के साथ इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर लीड रोल में हैं। द स्काई इज़ पिंक का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ज़ायरा की मां की भूमिका में दिखेंगी।

Also Read:

ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले से हैरान हैं 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी, दिया ये बयान

ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर तनुश्री दत्ता का बयान आया सामने, किया 'दंगल' गर्ल का सपोर्ट

सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन की याद में लिखा इमोशनल पोस्ट, रणवीर सिंह ने कहा- भूलना मत ये बात

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन